2 हजार का नोट दो, 2,100 का सामान लो! इस दुकानदार के ऑफर ने हिला दिया इंटरनेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

2 हजार रुपये के नोट को आरबीआई ने कर दिया है चलन से बाहर.
अभी लीगल टेंडर बना हुआ है यह नोट और इससे खरीद सकते हैं अब भी सामान.
30 सितंबर तक बैंकों में बदलवा सकते हैं और जमा करवा सकते हैं 2,000 का नोट.

नई दिल्‍ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के फैसले से आम आदमी से लेकर दुकानदार तक का सिर दर्द बढ़ा दिया है. लेकिन, परेशानी के इस दौर में भी कुछ लोग अपना धंधा बढ़ाने को गजब जुगाड़ लगा रहे हैं. जहां अब 2,000 का नोट देखते ज्‍यादातर दुकानदारों के माथे पर बल पड़ रहा है, वहीं दिल्‍ली का एक दुकानदार ने 2,000 का नोट देकर उसकी दुकान 2,100 रुपये का सामान ले जाने का ऑफर दे रहा है. आपदा में भी बिजनेस बढ़ाने का अवसर देखने वाले इस दुकानदार के इस ऑफर ने पूरा इंटरनेट हिला दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस बंदे के दिमाग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

असल में सुमीत अग्रवाल नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है. फोटो एक दुकान के शीशे पर हाथ से लिखे एक पोस्‍टर का है. इस पर लिखा है, “2,000 रुपये का नोट दीजिए और 2,100 का सामान पाइए.” साथ ही इस पर 2-द2 हजार के दो नोट भी चिपकाए गए हैं. सुमीत अग्रवाल ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अगर आप समझते हैं कि आरबीआई स्‍मार्ट है तो जरा दोबारा विचार कर लें क्‍योंकि दिल्‍लीवाले उससे ज्‍यादा चतुर है. आपकी सेल बढ़ाने का एक जबरदस्‍त आइडिया.”

Tags: 2000 note, Business news in hindi, RBI, Twitter, Viral news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें