कौशांबी
चायल नगर पंचायत के नवागंतुक अधिशाषी अधिकारी ने बुधवार को कार्यभार गृहण करते ही कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के बैठने के हाल, भूसा स्टॉक, पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व बिजली व्यवस्था देखी।
नवागंतुक ईओ प्रवीन प्रकाश ने कान्हा गोशाला निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जानवरों के बनाए गए शेड, भूसा का स्टॉक रजिस्टर तथा कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को बारीकी से खंगाला। उन्होंने गौशाला के अंदर सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार लाई जाए। कान्हा गोशाला में लगभग चार सौ मवेशी हैं। इसके बाद उन्होंने वार्ड नम्बर एक डीहा सरैंया में बन रहे एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया। अधूरे कार्य को देख ठेकेदार को फटकार लगाते हुए समय से पूरा करने का निर्देश दिया।








