हाइलाइट्स
अलवर के भिवाड़ी इलाके की है घटना
जमीन को लेकर यादव और गुर्जर पक्ष भिड़े
फसाद के दौरान फायरिंग करने का भी है आरोप
अलवर. राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले के भिवाड़ी इलाके में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार को खूनी जंग (Bloody war) हो गई. यहां के बनवन गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर घमासान मच गया. जमीन को लेकर यादव और गुर्जर पक्ष में जमकर झगड़ा हुआ. इस दौरान एक महिला को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया लेकिन दूसरा व्यक्ति उसके नीचे आ गया. आक्रोशित एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की फॉर्च्यूनर कार को आग लगा दी. इस जंग में फायरिंग की भी बात सामने आ रही है लेकिन पुलिस ने उसकी पुष्टि नहीं की है.
पुलिस के अनुसार जमीन को लेकर यह वबाल बनवन गांव में सुबह मचा. भिवाड़ी के यूआईटी थाना इलाके के बंधन गांव में पूरण यादव एडवोकेट और सुबह सिंह गुर्जर पक्ष के बीच में जमीनी के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया. आरोप है कि उसके बाद सुबह सिंह गुर्जर पक्ष के लोगों ने कथित रूप से फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी से लोगों को कुचल दिया.
आपके शहर से (अलवर)

New Parliament Building के उद्घाटन पर क्या बोले Ghulam Nabi Azad? | PM Modi | President | Congress

ठग यहां झोपड़ी में बैठकर रईसों को ठगते हैं, ऑनलाइन फ्रॉड में मास्टरपीस है, कहीं आप तो इनके…

सर्व-समाज के वोटों से कांग्रेस सरकार ‘रिपीट’ करने की रणनीति, सीएम गहलोत के ‘मास्टर स्ट्रोक’ से बदलेगा रिवाज?

संसद की नई इमारत पर ट्वीट वार, Jairam Ramesh ने कहा-संसद में ‘लोकतंत्र’ की शहनाई बजनी चाहिए,लेकिन…

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर Amit Shah ने किया बड़ा ऐलान | PM Modi

लंपी वायरस से सावधान! गौवंश के वेक्सिनेशन का कार्य हुआ शुरू, पशुपालक करें ऐसे बचाव

New Parliament Building के उद्घाटन पर सियासत तेज़, विपक्ष के नेताओं ने क्या कहा? | PM Modi | Congress

Bharatpur में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार की रिश्वत लेते जिला शिक्षा अधिकारी Sunil Agarwal ट्रैप

OMG : राजस्थान की भीषण गर्मी में साधु की अग्नि तपस्या, तपते धोरों में आग के बीच विश्वशांति की कामना

Mob Lynching: चोरी करने आए 4 चोर, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर जमकर पीटा, मौके पर ही निकल गया दम
गांव में अफरातरफी मच गई
हंगामा देखकर वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गया. लोगों ने वहां फॉर्च्यूनर कार को आग के हवाले कर दिया. कार में लगी आग को बुझाने के लिए बाद में दमकल को बुलाया गया. उसके बाद वहां अफरातरफी मच गई. जमीन की जंग के लिए हुए इस कोहराम का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिए. बाद में उनको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.
गांव में तनावपूर्ण शांति
सूचना पर यूआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ करने की कोशिश की. लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव के हालात बन गए. हालात को देखते हुए वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. जमीन के इस विवाद में मचे घमासान के दौरान 8 लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है.
.
Tags: Alwar News, Car fire, Crime News, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 19:35 IST








