OMG : राजस्थान के सबसे गर्म शहर में साधु की अग्नि तपस्या, तपते धोरों में आग के बीच विश्वशांति की कामना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेश पारीक/ चूरू. कहते हैं तपस्या जितनी कठिन होगी फल उतना ही मीठा होगा. लेकिन राजस्थान के चूरू में तो एक साधु अपने लिए नही बल्कि विश्व कल्याण और एकता के लिए ये तपस्या कर रहे हैं. राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है और तापमान जहां अर्द्धशतक की और बढ़ रहा है वहा एक साधु 41 दिवसीय अग्नि तपस्या पर बैठा है. यह तपस्या जिले की सरदार शहर तहसील के गांव पातलीसर के रेतीले धोरों के बीच की जा रही है.

सरदार शहर तहसील से 30 किलोमीटर दूर गांव पातलीसर में योगी बाबा जगन्नाथआश्रम में 6 मई से योगी बाबा रामनाथ जी महाराज अग्नि तपस्या कर रहे हैं. यह तपस्या 15 जून तक चलेगी. बाबा का यह आश्रम मिट्टी के टीलों के बीच बना हुआ है. बाबा राम नाथ जी महाराज की यह तीसरी तपस्या है. इससे पहले भी बाबा दो बार ऐसी प्रचंड गर्मी के बीच तपस्या कर चुके हैं.

बाबा रामनाथ महाराज 45 डिग्री तापमान के बीच अग्नि तपस्या कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि बाबा के चारों ओर नो धूणे जलाए जाते हैं. बाबा की यह तपस्या दोपहर 12:15 बजे शुरू होती है जो कि 2:15 बजे तक चलती है. बाबा की तपस्या के लिए एक विशेष स्थान तय किया गया है, जिसमें बाबा बीच में बैठते हैं और चारों और 5 फीट की दूरी पर गोबर के कंडे की धूणी बनाकर उनको जला दिया जाता है, इस भीषण गर्मी में जलती हुई आग के बीच बाबा एक ही अवस्था में मौन धारण करके हाथ में 108 कंठी माला लिए हुए बैठे रहते हैं.

अलाव का ताप इतना तेज होता है कि सामान्य आदमी जलती हुई आग के 50 फीट दूरी से भी भयंकर ताप महसूस करता है लेकिन बाबा इन नो जलते हुए धुणो के बीच एक ही अवस्था में बैठे रहते हैं. तपस्या के दौरान बाबा के शरीर पर महज एक धोती रहती है इसके अलावा जब तक बाबा की तपस्या चलेगी तब तक बाबा अन भी ग्रहण नहीं करेंगे बाबा महज एक समय फलहार लेते है.

तपस्या देखने के लिए दूरदराज से आ रहे हैं लोग

गांव के जगदीश ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बाबा की बड़ी मान्यता है बाबा को प्रकृति से बेहद लगाव है, बाबा की तपस्या को देखने के लिए भीषण गर्मी के बीच दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं और आश्रम में बड़ी संख्या में आए हुए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा हरि कीर्तन किया जाता है. जब तक बाबा की तपस्या चलती है तब तक वहां उपस्थित श्रद्धालु हरि कीर्तन करते रहते हैं. बाबा की तपस्या जिस दिन समाप्त होगी उस दिन आश्रम में विशाल जागरण और भंडारा का आयोजन किया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 19:32 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें