ठरू बना प्रदेश का पहला डिजिटल गांव, मुफ्त में प्रदान की जा रही है वाईफाई की सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नितिन अंतिल/सोनीपत. पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया बनाने के सपने को सोनीपत के गांव ठरू ने भी पूरा करने में सहयोग दिया है. प्रदेश का पहला ऐसा गांव बना है जहां फ्री में वाईफाई की सुविधा ग्रामीणों को मिल रही है. इस सुविधा के कारण ग्रामीणों में खुशी की लहर है.

आपको बता दें कि हरियाणा में पंचायती चुनाव दो साल की देरी से हुए, लेकिन जैसे ही हरियाणा में पंचायती चुनाव हुए और गांव के लोगों ने अपने गांव की सरकार चुनी, तो गांव के विकास कार्यो में तेजी दिखाई दे रही है. सोनीपत जिले के गांव ठरू की पंचायत ने आपने गांव को वाईफाई की फ्री सुविधा दी है. जिसके चलते गांव के युवाओं और महिलाओं में खासकर उत्साह देखने को मिल रहा है. युवाओं को पढ़ाई से लेकर खेल की नए-नए तरीके सीखने के लिए यह पहल काफी लाभदायक साबित हो सकती है.

युवाओं में उत्साह का माहौल
वहीं गांव की महिला सरपंच सरोज का कहना है कि कोरोना काल के बाद युवाओं की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है, इसको देखते हुए यह कदम उठाया गया है. जिसका फायदा सभी उठा रहे है. गांव के युवा वर्ग को इससे बहुत फायदा हो रहा है. फ्री वाईफाई की सुविधा से जहां युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं बुजुर्गों और बाकी के ग्रामीणों में भी काफी खुशी है. इससे अनेकों चीजों में उन्हें मदद मिलेगी. साथ ही डिजिटल तरीके से कोई भी बिल भरने में भी सुविधा मिलेगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 19:12 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें