UPSC Result 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) 2022 का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया. रिजल्ट ने कई चेहरे खिल उठे. यूपीएससी परीक्षा में पहली रैंक पाने वाली इशिता किशोर और सेकेंड टॉपर गरिमा लोहिया बिहार की हैं. इशिता किशोर मूलत: पटना की रहने वाली हैं और वह फिलहाल परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती हैं. जबकि गरिमा लोहिया बक्सर की हैं. बिहार के पटना के ही रहने वाले राहुल श्रीवास्तव ने 10वीं रैंक हासिल की है तो अररिया के अविनाश कुमार ने 17वां स्थान हासिल किया है. इस तरह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के टॉप 10 में बिहार के 10 और टॉप 100 में 10 अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है.
मधुबनी के संदीप कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 24वां तो शुभम कुमार ने 41वां स्थान हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है. आदित्य पांडेय को 47वीं रैंक मिली है. जबकि शिवहर के प्रिंस कुमार को 89वीं, सहरसा के मोनपुर निवासी निर्मल कुमार को 82वीं रैंक हासिल हुई है.
आपके शहर से (लखनऊ)

लखनऊ में चाय की दुकानों के अजब-गजब नाम, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Doston Ki Chai: लखनऊ की ‘दोस्तों की चाय’, जहां बिछड़े दोस्त मिल जाते हैं तो… कई फ्लेवर की चाय ने जीता दिल

UPSC 2022 Result: दोनों पैर और एक हाथ नहीं, इसके बाद भी मैनपुरी के सूरज ने पास की UPSC परीक्षा, पिता हैं दर्जी

UPSC Result 2022: यूपीएससी में रहा बेटियों का दबदबा, 933 में से 320 लड़कियां, जानें पूरी डिटेल

UP Weather Update: आज से पूरे उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की बारिश की चेतावनी

शादी के 13 दिन बाद दूल्हे को अपने साथ ले गई मौत, हाथों की मेहंदी देख रोए जा रही दुल्हन, दर्दनाक है कहानी

Board Result 2023 : देश के 10 राज्यों के रिजल्ट में इस बार दो बेटियों ने बनाया रिकॉर्ड, पाए 500 में से 500 अंक

Mission 2024: हिमाचल-कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेस ने UP के लिए बनाया खास प्लान, इन 19 सीटों पर नंबर-1 बनने की रणनीति!

UPSC Result 2023: लखनऊ के मनन को तीसरे अटेम्प्ट में मिली 46वीं रैंक, IIT मुंबई से हैं बीटेक

UPSC Result 2022: छठवीं बार में पास हुईं श्रुति, 2nd टाइम में भावना को मिली सफलता, Toppers की कहानियां
भागलपुर से तीन का हुआ है सेलेक्शन
भागलपुर के तीन छात्रों को यूपीएससी में सफलता मिली है. सुल्तानगंज के उधाडीह के रहने वाले तुषार कुमार ने 44वीं रैंक हासिल की है. वह अभी कैमूर के मोहनिया में अवर निर्वाचन पदाधिकारी हैं. जयरामपुर बिहपुर निवासी शिवम कुमार ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने में कामयाब रहे हैं. उनकी 216वीं रैंक आई है. शिवम दो साल तक एक निजी कंपनी में नौकरी के बाद दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी में लगे थे. उनके पिता अरविंद कुंवर झारखंड पुलिस में हैं. शिवम ने आईआईटी से पढ़ाई की है. वहीं रामसर स्थित विक्रमशिला कॉलोनी के यश विसेन ने यूपीएससी में 647वीं रैंक हासिल की है. यह उनका दूसरा प्रयास था. यश भागलपुर में ही रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे.
बिहार के 22 अभ्यर्थियों का हुआ है सेलेक्शन
रिपोर्ट के अनुसार बिहार के करीब 22 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है. जबकि यूपीएससी इंटरव्यू के लिए कुल करीब 56 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था. बता दें कि यूपीएससी 2020 में बिहार के शुभम ऑल इंडिया टॉपर बने थे.
ये भी पढ़ें
UPSC Result 2022: जामिया की फ्री कोचिंग से की यूपीएसी की तैयारी, 23 हुए सेलेक्ट
UPSC 2022 Result Topper List : यूपीएससी के टॉप 10 में 6 लड़कियां, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
.
Tags: IAS exam, UPSC Exams
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 19:14 IST








