कहां है दुनिया की सबसे खतरनाक रोड? हर साल मरते हैं 200-300 लोग, यहां जाने से थर-थराते हैं ड्राइवर!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोड ट्रिप्स बेहद खास होती हैं, वो भी तब जब आप दोस्तों या परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइवर पर निकले हों. लेकिन अगर आप बोलीविया में हैं तो भूलकर भी यहां की एक बेहद खतरनाक सड़क पर ड्राइव करने मत निकलिएगा क्योंकि ये आपकी आखिरी ड्राइव हो सकती है. हम बात कर रहे हैं बोलीविया की डेथ रोड की, जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक रोड (World Most Dangerous Road) माना जाता है.

most dangerous road in the world 1

इस सड़क को डेथ रोड भी कहा जाता है. (फोटो: Canva)

नॉर्थ युंगास रोड (The North Yungas Road Bolivia) को मौत की सड़क के नाम से भी जाना जाता है. इस रोड की सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि एक वक्त था जब यहां हर साल लगभग 200 से 300 लोगों की मौत हो जाती थी. इसी कारण इसे डेथ रोड (Death Road Bolivia) कहा जाता था. लगभग 70 किलोमीटर की इस सड़क पर लैंडस्लाइड, कोहरा, और टूटते पहाड़ों का खतरा रहता है. सड़क 10 फीट से ज्यादा चौड़ी किसी-किसी मोड़ पर ही होती है, बाकी वो उससे ज्यादा पतली है.

1930 से बनना शुरू हुई थी रोड
1930 के दशक में पैरागुए और ब्राजील के बीच लड़ी गई चाको वॉर के दौरान बंदी बनाए गए पैरागुए के कैदियों से इस रोड को बनवाया गया था. उन्होंने पहाड़ों को काटकर इसे बनाया था. ये रोड बोलीविया की राजधानी ला पाज, को कोरॉइको शहर से जोड़ती है. साल 2006 तक सड़क सिर्फ एक मात्र रास्ता था, इन दो शहरों के बीच यात्रा का, पर 2009 में सरकार ने एक दूसरे रोड का निर्माण करवा दिया. इस रोड में भी सुरक्षा के काफी इंतेजाम कर दिए गए हैं, इसलिए अब ये दुनिया की सबसे खतरनाक रोड नहीं रह गई है. सड़क के अगल-बगल घने जंगल, पहाड़ और चट्टाने देखने को मिलती हैं.

most dangerous road in the world

ये सड़क लगभग 70 किलोमीटर लंबी है. (फोटो: Canva)

माना जाता था दुनिया की सबसे खराब रोड
साल 1995 में इंटर अमेरिकन डेवलपमेंट बैंक ने इस रोड को दुनिया की सबसे खतरनाक रोड का दर्जा दिया था. सड़क इतनी भी चौड़ी नहीं है कि एक चौड़ी गाड़ी आराम से इसपर यात्रा कर सके. बारिश के दिनों में ये और भी ज्यादा फिसलन भरी हो जाया करती थी. 2000 फीट से लेकर 15 हजार फीट की ऊंचाई पर जब कोई हादसा होता था, तो गाड़ियां सीधे खाई में आकर गिरा करती थीं. लोग खराब मौसम में इस रोड पर बिल्कुल भी नहीं निकलते हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें