एसिडिटी में कोल्ड ड्रिंक्स पीने से तुरंत मिलती है राहत? ऐसा समझना बेवकूफी या समझदारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीयों के बीच एसिडिटी एक बेहद कॉमन बीमारी है. तमाम लोग इस बीमारी से नियमित तौर पर परेशान रहते हैं. इस बीमारी के पीछे हमारे खाने-पीने की हैबिट सबसे बड़ी वजह है. लेकिन, तमाम लोग इससे त्वरित राहत पाने के लिए कई उपाय करते हैं. इसी में से एक उपाय है एसिडिटी होने पर कोल्ड ड्रिंक्स पीना. अधिकतर लोग यह समझते हैं कि एसिडिटी होने पर कोल्ड ड्रिंक्स पीने से तरंत राहत मिलती है. व्यवहार में ऐसा फील भी होता है. कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद डकार आता है और हमें लगता है कि पेट में भरा गैस निकल रहा है. लेकिन, यह पूरा सच नहीं है.

दरअसल, हम एसिडिटी से पीड़ित होते हैं तो सोडा पीते हैं और बेहतर महसूस करते हैं. कोल्ड ड्रिंक्स में एक खास गैस होती है. उसका नाम है कार्बन डाई ऑक्साइड. एडिसिटी होने पर जब हम इसे पीते हैं तो वह शूगर और पानी से अगल होकर हमारी आंत पर एक तरह का दबाव बनाता है. इसके बाद बढ़ी हुई आंत को ज्यादा जगह मिलती है और फिर डकार और मल द्वार के जरिए गैस बाहर निकलती है. लेकिन, इस दौरान बचा हुआ कार्बन डाई ऑक्साइड हमारी बॉडी में रह जाता है. फिर ये गैस पेट में मौजूद भोजन को सड़ाने लगती है और इस तरह यह भोजन नुकसान करने लगती है. कार्बन के संपर्क में आने जब भोजन सड़ता है तो इस प्रक्रिया में पेट के भीतर अल्कोहल बनने लगता है, जो सेहत के लिए नुकसान दायक होता है.

महिलाएं अपनी डाइट में शामिल करें 5 सुपर फूड, हर उम्र में रहेंगी फिट और तंदुरुस्त, चेहरे पर दिखेगी रौनक

कोल्ड ड्रिंक्स से राहत मिलने की फीलिंग
इस तरह कोल्ड ड्रिंक्स से आपको तुरंत राहत मिलने की फीलिंग तो होती है लेकिन इससे एसिडिटी में कोई राहत नहीं मिलती. इसके बजाय एसिडिटी होने पर आपको प्रचूर मात्रा में नॉर्मल पानी पीना चाहिए. Quora वेबसाइट पर इस मसले पर कई जानकारों ने अपनी बात कही है. एक एक्सपर्ट बताते हैं कि गैस की वजह से आंत की बाहरी परत पर असर पड़ता है और इस कारण मरीज को अल्सर की दिक्कत आ सकती है. Quora के एक अन्य यूजर लिखते हैं एसिडिटी में कोल्ड ड्रिंक्स ही नहीं चाय-कॉफी से भी बचना चाहिए. तुरंत राहत पाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी और काला नमक खाना चाहिए.

कोल्ड ड्रिंक्स सेहत के लिए खतरनाक
कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस के साथ बेहत अधिक मात्रा में शूगर मिलाया जाता है. यह सेहत के लिए खतरनाक स्तर पर होता है. इसके अलावा इसमें कई अन्य तरह के केमिकल भी मिलाए जाते हैं. एक अन्य यूजर बताते हैं कि सोडा और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स हमारी बॉडी में ठीक ठाक मात्रा में गैस की एंट्री करवाते हैं. जब यह गैस हमारे पाचन तंत्र में जाती है तो इनको किसी ने किसी रास्ते से निकलना होता है. इस कारण डकार और मल द्वार से गैस निकलती है और हम राहत महसूस करते हैं. लेकिन, लंबे समय में इससे नुकसान होता है.

Tags: Health News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें