फोन में छुपे रहते हैं ये फीचर, बहुत कम लोगों को है पता, एक बार ON किया तो किसी मैजिक से कम नहीं लगेगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

Text Display Size फीचर से यूज़र टेक्स्ट का साइज़ बड़ा या छोटा कर सकते हैं
Speech-to-text फीचर से बोली गई बात को टेक्स्ट में कन्वर्ट किया जा सकता है.

Android Phone Hidden Setting: फोन के आने से बड़े से बड़े काम काफी आसान हो गए हैं. अब एक टैप के ज़रिए फोन पर कई चीज़ें हो जाती है. ज़्यादातर लोग फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल उठाने और करने के लिए करते हैं, और जब से वॉट्सऐप आ गया है तब से लोग इसपर लगे रहते हैं. समय के साथ-साथ अब कंपनियां भी फोन में एक से बढ़ कर एक फीचर दे रही हैं. बात करें एंड्रॉयड फोन की तो बड़ी संख्या में इसके यूज़र हैं, लेकिन बहुत से ऐसे यूज़र होंगे जो इसके सभी फीचर के बारे में नहीं जानते होंगे.

यहां हम आपको एंड्रॉयड के कुछ खास फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आपका काम काफी आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- कूलर के साथ ये जुगाड़ कर देंगे तो AC की तरह ठंडा होने लगेगा कमरा, ओढ़नी पड़ जाएगी चादर!

Text Display Size: यूज़र फोन के टेक्स्ट के साइज़ को बड़ा कर सकते हैं. टेक्स्ट बड़ा होने से आपको कुछ भी पढ़ने में दिक्कत नहीं होगी. इस सेटिंग को ऑन करने के लिए आपको Settings पर टैप करना होगा, और Accessibility सेक्शन पर जाना होगा.

एंड्रॉयड पर मिलते हैं Accessibility फीचर.

इसके बाद Text and Display को सेलेक्ट करना होगा, और Font Size पर जाना होगा. यहां फॉन्ट साइज़ को आप अपने हिसाब से बड़ा कर सकते हैं.

नोट: ऐसा हो सकता है कि आपको अलग-अलग मॉडल में Accessibility ऑप्शन अलग-अलग जगह मिले.

ये भी पढ़ें- तो इसलिए रात को बिस्तर पर नहीं इस्तेमाल करना चाहिए फोन, वजह सुन कर चकरा जाएगा सिर.

Text-to-speech फीचर
एंड्रॉयड यूज़र को शायद ही इस फीचर के बारे में पता होगा. इस फीचर के ज़रिए आप जो स्क्रीन पर जो भी एक्टिविटी करेंगे उसे सुन सकते हैं.

टॉकबैक (TalkBack) फीचर आपको अपनी स्क्रीन पर सब कुछ जोर से पढ़ने की परमिशन देती है. इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको Settings पर जाना होगा, और फिर Accessibility ऑप्शन में जाकर TalkBack सेलेक्ट करना होगा.

Speech-to-text फीचर
इस फीचर के नाम से ही मालूम चल रहा है कि यूज़र्स अपने कही हुई बात को टेक्स्ट में बदल सकते हैं. इस फीचर को सेटिंग में जाकर Accessibility में से ON कर सकते हैं.

Voice Access: वॉयस एक्सेस फीचर से यूज़र्स ऐप खोलने से लेकर मैसेज टाइप करने और कॉल करने तक सब कुछ करने के लिए बोल कर कमांड दे सकते हैं.

Tags: Mobile Phone, Tech Knowledge, Tech news, Tech Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें