3 बच्चे और माता-पिता… घर में 5 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या? पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बच्चे सीढ़ियों से और दंपति घर की छत के पंखे से लटके पाए गए
महिला के 3 बच्चे उसकी पहली शादी से थे
घटना 23-24 मई की दरम्यानी रात को हुई है

कन्नूर. केरल के कन्नूर (Kannur) जिले के चेरुपुझा में बुधवार को सुबह एक दर्दनाक और द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, चेरुपुझा (Cherupuzha) के एक मकान में 3 बच्‍चों के साथ एक पर‍िवार के 5 सदस्‍यों के शव म‍िले हैं. केरल पुल‍िस ने इस बाबत जानकारी दी है. मामले को हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों के एंगल से देखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है.

केरल पुलिस के अध‍िकार‍ियों के मुताब‍िक प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह हत्या-आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है जहां पिछले सप्ताह शादी करने वाले जोड़े ने बच्चों की हत्या की और फिर खुद को फांसी लगा ली.

ये भी पढ़ें- होटल में जाकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने दी जान, छोड़े गए खत से सामने आई मौत की वजह

उन्होंने बताया कि बच्चे सीढ़ियों से और दंपति घर की छत के पंखे से लटके पाए गए. उन्होंने बताया कि महिला के 3 बच्चे उसकी पहली शादी से थे. घटना 23-24 मई की दरम्यानी रात को हुई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके के लोगों ने आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी.

बताते चलें क‍ि प‍िछले साल फरवरी में भी केरल के एक पर‍िवार के चार सदस्‍यों ने घरेलू परेशानियों से होकर आत्‍महत्‍या कर ली थी. पुल‍िस ने बताया था क‍ि पर‍िवार के 4 सदस्‍यों ने भरतपुझा नदी में कूद कर जान दे दी. आत्‍महत्‍या करने से पहले लोगों ने अपने र‍िश्‍तेदारों को कहा था क‍ि वो सुसाइड करने जा रहे हैं. पुल‍िस ने दो लोगों और दो बच्‍चों के शव को नदी से न‍िकाल ल‍िया था.

मार्च माह में कर्नाटक में भी आया था ऐसा मामला
इस बीच देखा जाए तो इस साल मार्च माह में कर्नाटक के मंगलुरु से ऐसी ही एक द‍िल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. एक होटल में कथित रूप से सुसाइड (Suicide) करने से दो बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी. जिस होटल के कमरे में परिवार के लोगों के शव मिले थे, वहां से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी मिला था. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक देवेंद्र (46) आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, जिसके कारण परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

Tags: Crime News, Family suicide, Kerala Crime News, Kerala News, Suicide

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें