WTC Final : भारत के ये टॉप-5 बॉलर, इंग्लैंड में पहले भी दिखा चुके हैं जलवा, पलक झपकते ही चटकाते हैं विकेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के तुरंत बाद टीम इंडिया को इंग्‍लैंड में वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है. भारतीय टीम का पहला जत्‍था इस महामुकाबले के लिए यूके पहुंच भी चुका है. टीम इंडिया दो और भागों में 30 मई तक मैच खेलने के लिए भारत से रवाना हो जाएगी. 7 जून से ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा. ऐसे में मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि इंग्‍लैंड की धरती पर टेस्‍ट फॉर्मेट में भारत के टॉप-5 गेंदबाज कौन से हैं. आइये हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं.

5. अनिल कुंबले: इंग्‍लैंड में प्रदर्शन की बात आती है तो इस फेहरिस्‍त में पांचवें स्‍थान पर अनिल कुंबले का नंबर आता है. कुंबले ने इंग्‍लैंड में 10 टेस्‍ट खेले. इस दौरान उन्‍होंने 41 की औसत से 36 विकेट अपने नाम किए.

4. जसप्रीत बुमराह: 29 साल के जसप्रीत बुमराह का करियर बेहद शानदार रहा है. वो दो बार इंग्‍लैंड दौरे पर गए हैं, इस दौरान उन्‍होंने कुल नौ मुकाबले खेले. एक टेस्‍ट के दौरान तो उन्‍होंने कप्‍तानी भी की. 17 पारियों में जस्‍सी ने 41 की औसत से 37 विकेट अपने नाम किए. जस्‍सी चोट के चलते WTC Final का हिस्‍सा नहीं हैं.

3. मोहम्‍मद शमी: वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय पेस बैट्री का अहम हिस्‍सा मोहम्‍मद शमी का रिकॉर्ड भी इंग्‍लैंड में बेहद शानदार है. वो 14 मैचों में 38 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उनका इकनॉमी इंग्‍लैंड में 3.50 और औसत 40.52 का है. शमी थोड़े महंगे साबित जरूर हुए हैं लेकिन इस वक्‍त इंग्‍लैंड में वो ही WTC Final में भारत की पेस बैट्री की कमान संभालेंगे.

2. कपिल देव: भारत को पहला वनडे विश्‍व कप जिताने वाले कप्‍तान कपिल देव का इंग्‍लैंड में टेस्‍ट फॉर्मेट में भी रिकॉर्ड शानदार है. वो अंग्रेजों के गढ़ में कुल 13 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उनके नाम 43 विकेट हैं.

1. ईशान शर्मा: पेसर ईशांत शर्मा साल 2021 के बाद से अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. वापसी के लिए वो पुरजोर प्रयास कर रहे हैं. इंग्‍लैंड में ईशान शर्मा ने सर्वाधिक 51 विकेट अपने नाम किए हैं. 15 टेस्‍ट मैच इंग्‍लैंड की धरती पर खेल चुके ईशान इस दौरान 3.22 की इकनॉमी और 33.35 की औसत से रन खर्च कर चुके हैं.

Tags: IND vs AUS, Ishant Sharma, Jasprit Bumrah, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें