
हाइलाइट्स
बाजार में रग्ड स्मार्टफोन पॉपुलर हो रहे हैं.
Nokia ने भी इस सेगमेंट में नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है.
इस स्मार्टफोन पर धूल-मिट्टी और पानी का कोई असर नहीं होता.
Nokia XR20 5G : नोकिया के इस नए रग्ड स्मार्टफोन को भी HMD Global बना रही है. डिजाइन और फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए Nokia XR20 5G कई सर्टीफिकेशन्स के साथ-साथ आता है, जिसमें ATEX, IECEx, NEC500 और UL सर्टीफिकेशन शामिल हैं. कहा जा रहा है कि यह फोन चट्टान जैसा है. यह छत से गिर जाये या पानी में डूब जाए, इसका कुछ नहीं बिगड़ने वाला है. यदि ऐसा है तो एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए यह पहली पसंद बन सकता है. कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है यह स्मार्टफोन अपने दावों पर पूरी तरह खरा उतरे.
नोकिया का दावा है कि इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल केवल सामान्य परिस्थितियों में ही नहीं बल्कि ऐसे माहौल में भी किया जा सकता है जहां साधारण स्मार्टफोन कुछ घंटे भी न टिकें. यह फोन कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के लिए सबसे बेहतर है, जहां फोन के गिर कर खराब होने या टूटने की ज्यादा संभावनां होती है. इसके अलावा इस फोन को अधिक तापमान वाले इलाकों में भी यूज किया जा सकता है.
कंपनी ने इसे ऐसा डिजाइन किया है कि इसपर धूल-मिट्टी और पानी का कोई असर नहीं पड़ता. यह IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है. सिर्फ इतना ही नहीं, यदि फोन को ऊंचाई से भी गिरा दिया जाए तो इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता. इसे बनाने में हाई क्वालिटी प्लास्टिक और ग्लास मेटेरियल का उपयोग किया गया है. Nokia XR20 5G रग्ड स्मार्टफोन काफी प्रैक्टिकल भी है. कंपनी ने इसमें एक इमरजेंसी बटन भी दिया है जिसका यूज इमरजेंसी डायलर के तौर पर किया जा सकता है.
डिस्प्ले और कैमरा
Nokia XR20 5G में 6.67 इंच का IPS LCD बेजल-लेस डिस्प्ले दिया गया है जो कि 1080 x 2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है. इसके अलावा, ब्रांड ने सेल्फी के लिए फ्रंट डिस्प्ले पर 8MP का पंच होल कैमरा दिया है जिससे शानदार सेल्फी ली जा सकती है. स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP f/1.79 वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 13MP f/2.4 अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर शामिल है.
बैटरी, चिपसेट और मेमोरी
Nokia XR20 5G को कंपनी 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज के केवल एक ही वेरिएंट में पेश कर रही है. इस फोन के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया गया है. यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर डुअल-कोर 2GHz Kryo 460 और Hexa-core 1.8GHz Kryo 460 प्रोसेसर लेआउट से लैस है, जो निर्बाध प्रदर्शन सुनिश्चित करता है. यह स्मार्टफोन 4630 mAh लिथियम-पॉलीमर बैटरी से लैस है जिसे निकाला नहीं जा सकता. फोन के साथ 18W का क्विक चार्ज दिया गया है.
Nokia XR20 5G के इंटरनल स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. यह फोन 512 GB तक के SD कार को सपोर्ट करता है. वॉइस और वीडियो कॉल के लिए यह डिवाइस 4जी और 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है. इसके अन्य कनेक्टिविटी फीचर वाई-फाई 802.11, बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी5.0, मोबाइल हॉटस्पॉट, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं.
कितनी है कीमत?
Nokia XR20 5G को आप ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों माध्यम से खरीद सकते हैं. वेबसाइट पर इसकी कीमत 42,999 रुपये लिस्ट की गई है. यह केवल एक वेरिएंट में ही उपलब्ध है.
.
Tags: 5G Smartphone, Nokia, Tech news, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 15:34 IST








