फातिमा के साथ पिकलबॉल खेलते दिखे आमिर, वीडियो वायरल होने पर भिडे़ फैंस-ट्रोल, 1 ने कहा ‘लव बर्ड्स’ तो दूसरा…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. आमिर खान और फातिमा सना शेक ने साल 2016 में आई फिल्म दंगल में साथ काम किया. फिल्म में फातिमा आमिर की ऑनस्क्रीन बेटी बनी थीं. इसके बाद दोनों ने साथ में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में काम किया. तबसे दोनों चर्चा में रहे हैं. दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं भी रहीं. इतना ही नहीं, किरण राव और आमिर के तलाक के बाद फातिमा को ट्रोल किया गया और नेटिजंस ने उनपर घर तोड़ने का आरोप लगाया. समय-समय पर फातिमा और आमिर की तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिस पर लोगों ने आमिर और फातिमा को ट्रोल किया है.

अब आमिर खान और फातिमा सना शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आमिर और फातिमा को पिकलबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है. पिकलबॉल में आमिर-फातिमा एक टीम के रूप में खेल रहे हैं. दोनों को एक ही पाले में खेलते हुए देखा जा सकता है.

आमिर खान ने लाल टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है जबकि फातिमा सना शेख को ग्रे टी और ब्लैक शॉर्ट्स में देखा जा सकता है. फातिमा का आमिर के परिवार से गहरा नाता है. फातिमा आमिर की बेटी आयरा खान की भी बहुत अच्छी दोस्त हैं. दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है. दोनों साथ में काफी अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करती हैं.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

आमिर खान और फातिमा सना शेख के वायरल हो रहे वीडियो पर नेटिजंस ने रिएक्ट किया है. एक यूजर ने लिखा, “मम्मी नं. 3 आने वाली है.” एक यूजर ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, “लव बर्ड्स”. हालांकि कुछ लोगों ने इसे आमिर और फातिमा की प्राइवेसी में दखलअंदाजी बताया है. एक यूजर ने लिखा, “यह प्राइवेसी पर अटैक है.” दूसरे यूजर ने लिखा, “अब कोई यहां उनकी प्राइवेसी में दखल देने के बारे में बात नहीं करेगा?”

बता दें, फातिमा सना शेख आमिर खान के काफी करीब हैं. आमिर और आयरा के घर में होने वाले हर फंक्शन और इवेंट में वो शामिल होती हैं. जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहते हैं. लेकिन आमिर और फातिमा ने कभी ट्रोल की परवाह नहीं की और अक्सर साथ में समय बिताते दिखते हैं.

Tags: Aamir khan, Fatima Sana Shaikh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें