नकुल कुमार/पूर्वी चंपारण. अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है. बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में 26 मई को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिला नियोजनालय के द्वारा महिला आईटीआई के सामने सभागार में 26 मई की सुबह 10:30 बजे से संकल्प परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव के मुताबिक, इसमें कुल 10 कंपनियां शामिल होंगी. रोजगार मेला में 800 पदों पर बहाली की जाएगी.
जॉब कैंप में हिस्सा लेने वाली कंपनियों में प्रमुख रूप से Utkarsh Small Finance Bank, Sri RC Enterprises Motihari, Big Basket, SPHC Pvt. Ltd शामिल है. इसमें शामिल अभ्यर्थियों का चयन डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट, क्रेडिट ऑफिसर ट्रेनी, सेल्स एक्सक्यूटिव, ऑफिस स्टाफ के पद के लिए किया जाएगा. इस रोजगार मेला में आठवीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईआईटी (ITI) पास उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उम्र सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित की गई है.
मानदेय एवं कार्य स्थल
आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

UPSC Success Stories: समस्तीपुर की अंजली ने पहले प्रयास में निकाला यूपीएससी, BPSC निकाल कर रही थी ट्रेनिंग

आरा में बनेगा 3 किलोमिटर लंबा रिवर फ्रंट, जानें प्रशासन का प्लान

UPSC Success Story: यूपीएससी की तैयारी के लिए छोड़ी मर्सिडीज की नौकरी, तीसरे प्रयास में हासिल की 309वीं रैंक

UPSC Result 2022: यूपीएससी में रहा बेटियों का दबदबा, 933 में से 320 लड़कियां, जानें पूरी डिटेल

Rs 2000 Note Ban: औरंगाबाद के इस लड़के की कविता हो रही वायरल, ”गायब हो गया था जो निकल कर बाहर आएगा….”

UPSC Result: शुभम कुमार के बाद उसी स्कूल के एक और शुभम ने लहराया परचम! CSE में लाया 41वां स्थान

UPSC Result 2023 : तीसरे प्रयास में पूर्वी चंपारण के अनुपम आनंद किशोर ने मारी बाजी, अब भी जारी रखेंगे IAS बनने की तैयारी

UPSC CSE Result: मुजफ्फरपुर के अनुनय आनंद को मिली 185वीं रैंक, सफलता पर भावुक हुए माता-पिता

बक्सर: सहियार गांव में शतचंडी महायज्ञ को लेकर उत्साह, चिलचिलाती धूप में सर पर कलश लेकर निकले श्रद्धालु

City 62 News: Bihar औऱ Jharkhand की City 62 टॉप खबरें फटाफट,अंदाज में देखिए | Superfast News
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैंप में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों का कार्यस्थल मोतिहारी समेत बिहार के ही अलग जिले, हैदराबाद और गुजरात होगा. मानदेय के रूप में उन्हें 10 हजार रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक दिये जाएंगे. इसके अलावा, अच्छा काम करने पर प्रतिमाह इंसेंटिव, पीएफ, इएसआई, टीए, डीए भी निर्धारित किया गया है.
रोजगार मेला का आयोजन 26 मई की सुबह 10:30 बजे किया जाएगा. इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी बॉयो डाटा के साथ शैक्षणिक योग्यता का मूल प्रमाण पत्र लेकर आएंगे.
.
Tags: Bihar News in hindi, Employment News, Job news, Jobs 18, Motihari news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 10:57 IST








