UPSC Result: शुभम कुमार के बाद उसी स्कूल के एक और शुभम ने लहराया परचम! CSE में लाया 41वां स्थान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पूर्णिया के विद्या विहार विद्यालय के एक और शुभम ने यूपीएससी परीक्षा पास की.
विद्या विहार स्कूल के शुभम को यूपीएससी परीक्षा परिणाम में 41वां स्थान मिला.
वर्ष 2020 में इसी विद्या विहार स्कूल के शुभम कुमार ने आइएएस टॉप किया था.

पूर्णिया. वर्ष 2020 की यूपीएससी परीक्षा में जहां विद्या विहार स्कूल पूर्णिया के छात्र शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपर बना था. वहीं, एक बार फिर से इसी विद्या विहार स्कूल के शुभम कुमार नाम के ही दूसरे छात्र ने यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया में 41वीं रैंक लाकर एक बार फिर पूर्णिया के साथ-साथ अपने गांव मधुबनी जिला के खुटौना का भी नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता से पूर्णिया के विद्या विहार स्कूल में जश्न का माहौल है.

स्कूल के ट्रस्टी राजेश कुमार मिश्र समेत डायरेक्टर और प्रिंसिपल आज शुभम के गांव पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर शुभम ने कहा कि उसने कक्षा 6 से 10 तक विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल पूर्णिया में पढ़ाई की थी. इसके बाद वह बोकारो चले गए. फिर दिल्ली के राजहंस कॉलेज से पढ़ाई की. वहीं, रहकर यूपीएससी की तैयारी किया और आज 41वीं रैंक लाकर उन्हें काफी खुशी है. आगे चलकर देश की सेवा करना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सतत अभ्यास बहुत जरूरी है.

शुभम कुमार के पिता मध्य विद्यालय के शिक्षक हैं. जबकि मां हाउस वाइफ हैं. माता पिता ने भी उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की और कहा कि उनका बेटा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बने और देश की सेवा करें. यही उनकी तमन्ना है.

आपके शहर से (पटना)

स्कूल के ट्रस्टी राजेश मिश्रा ने कहा कि 2020 में विद्या विहार स्कूल के छात्र शुभम कुमार ने ऑल इंडिया में पहला स्थान लाकर सबको गौरवान्वित किया था. एक बार फिर शुभम नाम के ही दूसरे छात्र ने ऑल इंडिया में 41वां स्थान लाकर फिर से विद्या विहार स्कूल पूर्णिया का नाम रोशन किया है. उन्होंने शुभम की सफलता पर उन्हें और उनके परिजनों को बधाई दी है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें