JAC 10th Result: मनीष ने 97.40% के साथ किया गुमला टॉप, बोले-सुबह उठकर पढ़ाई करने से मिली सफलता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



अनंत कुमार/गुमला. झारखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. संत पात्रिक हाई स्कूल गुमला के छात्र मनीष सिंह ने 97.40% अंक लाकर पूरे जिले में टॉप किया है. मनीष  राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है. उसे विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 97, नागपुरी में 96 और गणित में 96 अंक प्राप्त हुए हैं.

मनीष मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के नूराचक सरसोना गांव के रहने वाले हैं. वर्तमान में गुमला के लक्ष्मण नगर में किराए के मकान में रहते हैं. उसने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई संत पात्रिक हाई स्कूल गुमला से ही की है. परीक्षा फल जारी होने के बाद से घर, विद्यालय व मोहल्ले में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. घर व स्कूल में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई जा रही है. वहीं फोन कर बधाई देने का भी सिलसिला जारी है.

रोजाना  5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी करता था

मनीष सिंह ने बताया कि मैं सुबह प्रातः जल्दी उठकर सेल्फ स्टडी करता था, उसके बाद ट्यूशन क्लास और फिर स्कूल जाता था. स्कूल छुट्टी होने के बाद घर आकर फिर से सेल्फ स्टडी, गृह कार्य में लग जाता था. रोजाना औसतन 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी करता था. रोजाना सभी विषयों का अभ्यास करता था. मैं आगे की पढ़ाई साइंस लेकर करना चाहता हूं एवं मेरा सपना बड़ा होकर डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने की है.

शिक्षकों से पढ़ाई करने की प्रेरणा मिली

बताते चलें कि मनीष के पिता सुरेश प्रसाद सिंह जिला मुख्यालय के जशपुर रोड स्टेडियम के सामने किराना दुकान चलाते हैं. वहीं माता मीता देवी गृहिणी हैं. मनीष ने बताया कि मुझे अपने माता- पिता, शिक्षकों से पढ़ाई करने की प्रेरणा मिली. मैं अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, फादर रामू विंसेंट मिंज, विशेषकर शिक्षक ललित कुजूर सहित अन्य शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहूंगाा. शिक्षक ललित कुजूर ने मुझे विशेष रुप से गाइड किया और हमेशा पढ़ने के लिए प्रेरित किए. जिसकी गाइडलाइन की वजह से मुझे सफलता मिली.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें