UPSC Success Stories: आखिरी प्रयास में गुरुग्राम के प्रियांशु शर्मा ने हासिल किया 65वां रैंक, IFS बनने की चाहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मबीर शर्मा, गुरुग्राम. यूपीएससी की परीक्षा में हरियाणा के युवाओं ने कमला कर दिखाया है. प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से युवाओं ने इस कठिन परीक्षा में रैंक हासिल किया है. अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के साथ के साथ युवाओं ने सपना पूरा कर दिखाया है. किसी ने नौकरी के साथ तैयारी की, तो किसी ने लाखों के पैकेज की नौकरी छोड़ कर मेहनत की, तो किसी की कहानी सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

यूपीएससी की परीक्षा में गुरुग्राम के प्रियांशु ने भी 65वां रैंक हासिल किया है. सेक्टर-15 में रहने वाले प्रियांशु का ये आखिरी प्रयास था, इससे पहले वो 5 बार यूपीएससी की परीक्षा में बैठ चुके थे. वो साल 2018 से रेलवे में जॉब कर रहे थे, उनकी पोस्टिंग अहमदाबाद में थी. लेकिन वो नौकरी के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी करते रहे.

प्रियांशु का कहना है कि वो विदेश सेवा के तहत काम करना चाहते हैं. प्रियांशु ने बताया कि चॉइस भरवाई जाती है, जिसमें उन्होंने फॉरेन सर्विस का ऑप्शन भरा था. हालांकि, अगर कोई और भी मिलती है तो उसमें भी अच्छा करूंगा. क्योंकि शुरू से ही रुझान हमेशा से विदेश सेवा में रहा है. इस विषय में चर्चा करना भी पसंद रहा है. पिता विजय कुमार शर्मा चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हुए हैं. मां रुचि शर्मा हाउस वाइफ हैं और छोटी बहन मायरा जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं.

हरियाणा के कई युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है. हरियाणा जुलाना की अंकिता पंवार को 28 वां, झज्जर जिले की मुस्कान डागर को 72 वां, चरखी दादरी के सुनील फोगाट को 77वां स्थान मिला है. इसके अलावा भी कई युवाओं ने परीक्षा पास की है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं, देश की सेवा कर आप सभी प्रदेश और परिवार का नाम रोशन करें.

Tags: Gurugram, Haryana news, Jobs 18, UPSC, UPSC results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें