Yoga Session: गर्दन और कंधे में होता है दर्द, रोज करें 5 सूक्ष्‍मयाम, जल्द मिलेगा आराम, सर्वाइकल पेन भी होगा दूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

स्पॉन्डिलाइटिस की समस्‍या है तो वे आगे की तरफ गर्दन ना झुकाएं.
अपनी क्षमता के अनुसार ही सूक्ष्‍मयाम का अभ्‍यास करना चाहिए.

Yoga Session With Savita Yadav : बदलते लाइफस्‍टाइल में लोगों को घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है. जिसकी वजह से कंधे, गर्दन में तो दर्द होता ही है, सर्वाइकल एरिया में भी अकड़न और जकड़न की परेशानी हो जाती है. ऐसे मे काम करना मुश्किल हो जाता है. अगर आप रोजाना कुछ ऐसे योग का अभ्‍यास करें, जिनकी मदद से ये अंग मजबूत बनें, तो आपको काफी फायदा मिल सकता है. आज न्यूज़18 हिंदी के यूट्यूब लाइव सेशन में योगाचार्या सविता यादव (Savita Yadav) ने कुछ महत्‍वपूर्ण योग और सूक्ष्‍मयाम के बारे में जानकारी दी, जिसकी मदद से आप अपने गर्दन, कंधों को मजबूत बना सकते हैं और दर्द से राहत पा सकते हैं.

ध्‍यान से करें शुरुआत
मैट पर पद्मासन की मुद्रा में बैठकर आंखों को बंद करें और आती जाती सांसों पर ध्‍यान केंद्रित करें. इस दौरान आप गहरी सांस लें और ओम शब्‍द का उच्‍चारण करें. दोनों हाथों को आपस में मिलाकर प्रार्थना करें. विस्‍तार से देखने के लिए आप वीडियो लिंक पर क्लिक करें.

” isDesktop=”true” id=”6294225″ >

सूक्ष्‍मयाम का पहला अभ्‍यास
सबसे पहले अपने मैट पर सीधा खड़े हो जाएं. अब सांस भरें और गर्दन को पीछे की तरफ झुकाएं और होल्‍ड करें. अब सांस छोड़ते हुए अपने चिन को आगे की तरफ जितना हो सके झुकाएं. फिर सांस भरें और गर्दन को पीछे की तरफ स्‍ट्रेच करते हुए झुकाएं और फिर सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ गर्दन झुकाएं. अगर आपको स्पॉन्डिलाइटिस की समस्‍या है तो आगे की तरफ गर्दन ना झुकाएं. ये अभ्‍यास आप 10 चक्र तक करें.

यह भी पढ़ें- Yoga Session: कंधे व गर्दन की जकड़न से हैं परेशान? इन योगाभ्‍यास को करें ट्राई

दूसरा अभ्‍यास
अब गर्दन को दाएं और बाएं घुमाते हुए अभ्‍यास करें. इसके लिए आप गहरी सांस लें और गर्दन को दाहिनी तरफ घुमाएं. फिर गहरी सांस निकालें और गर्दन का आगे से घुमाकर बाईं ओर देखें. यह क्रम आप 10 चक्र तक कर सकते हैं.

तीसरा अभ्‍यास
अब आप गहरी सांस भरें और गर्दन को कान से दाहिनी ओर बेन्‍ड करें यानी झुकाएं. कुछ देर होल्‍ड करें और फिर गहरी सांस छोड़ते हुए सिर को सीधा करें और गहरी सांस लेते  हुए गर्दन को बाईं ओर बेन्‍ड करें. यह प्रक्रिया आप दोहराते रहें.

चौथा अभ्‍यास
अब गर्दन को बाईं ओर से पीछे की तरफ ले जाएं और गर्दन को घुमाते  हुए पीछे से दाहिनी तरफ लाएं और आगे से रोटेट करते  हुए पूरा चक्र करें. इस तरह आप जितनी बार हो सके पूरा चक्र करें. फिर विपरीत दिशा में इस तरह रोटेट करें.

यह भी पढ़ें- YOGA SESSION: सूर्य नमस्‍कार से पहले ज़रूर करें सूक्ष्‍मयाम, इंजरी से रहेंगे दूर

पांचवां अभ्‍यास
मुंह से गहरी सांस लें, होल्‍ड करें, चिन को नीचे की तरफ झुकाएं, मुट्ठी को बंद रखें और अब कंधों को एक बार उठाएं और फिर नीचे करें. कंधों को लगातार आप 20 से 30 सकेंड तक उठाएं और नीचे करें. वीडियो पर आप विस्‍तार से अभ्‍यास को देख सकते हैं.

Tags: Benefits of yoga, Health, Lifestyle, Yoga

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें