
हाइलाइट्स
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सोनभद्र जिले के अमृतेश शुक्ला ने सफलता हासिल की
अमृतेश के पिता ओमप्रकाश शुक्ला अधिवक्ता हैं तो मां नम्रता शुक्ला सीए हैं
रिपोर्ट: रंगेश सिंह
सोनभद्र. देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सोनभद्र जिले के अमृतेश शुक्ला ने सफलता हासिल की है. उन्हें परीक्षा में 324वीं रैंक मिली है. उनकी कामयाबी से परिवार के लोग खुश हैं तो वहीं जिला भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है. मूल रूप से जिले के बरवां गांव निवासी अमृतेश का परिवार लंबे समय से बनारस में रहता है.
अमृतेश के पिता ओमप्रकाश शुक्ला अधिवक्ता हैं तो मां नम्रता शुक्ला सीए हैं. बड़ी बहन शांभवी शुक्ला सर्जन हैं. पिता ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि अमृतेश ने सेंट जांस मड़ौली से हाईस्कूल और सनबीम वरूणा से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई की. अमेरिकन कंपनी में इंजीनियर हैं. नौकरी करने के दौरान ही अमृतेश ने यूपीएससी की तैयारी भी जारी रखी और दूसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली. उनके चाचा उमाकांत शुक्ल इंकम टैक्स कमिश्नर रह चुके हैं. वर्तमान में गांव पर उनके बड़े पिता गोविंद शुक्ल का परिवार रहता है. अमृतेश के दादा कृष्णानंद शुक्ल गांव के प्रधान भी रह चुके हैं. अमृतेश की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है.
.
Tags: Sonbhadra News, UP latest news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 09:05 IST








