VIDEO: गुरु की अचूक रणनीति का शिकार बना चेला, धोनी ने रचा चक्रव्‍यूह, अगली ही गेंद पर हार्दिक गंवा बैठे विकेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने क्‍वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. कुल 12 बार प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लिए यह 10वां मौका है जब वो आईपीएल फाइनल खेलने जा रही है. हर बार थाला धोनी ने ही इस टीम को विजयी बनाया. गुरु से सीख लेते हुए हार्दिक पंड्या इस मैच में उन्‍हीं को हराने के लिए जोर लगा रहे थे. माही ने बता दिया कि गुरु गुरु होता है और चेला-चेला. गुजरात टाइटंस के कप्‍तान का विकेट लेने के लिए धोनी की रणनीति पर भी इस वक्‍त काफी चर्चा हो रही है.

महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसी चाल चली कि उनके आगे हार्दिक पंड्या भी चारों खाने चित हो गए. मैच के दौरान हार्दिक पंड्या की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. पिच को पढ़ पाने में शायद जीटी के कप्‍तान चूक गए. स्‍लो होती जा रही पिच पर हार्दिक की टीम के लिए 173 रनों के लक्ष्‍य का पीछा कर पाना बेहद मुश्किल हो गया था. अंत में सीएसके ने 15 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

लक्ष्‍य विशाल था ऐसे में हार्दिक पंड्या ने अपने बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव किया. वो नंबर-3  पर बल्‍लेबाजी के लिए आए. उनका ये मूव उलटा पड़ गया. महज आठ रन के निजी स्‍कोर पर वो चलते बने. यूं तो महेश थीक्षाना ने उनका विकेट निकाला लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इस विकेट के पीछे पूरी रणनीति महेंद्र सिंह धोनी की ही थी.

धोनी ने हार्दिक पंड्या के दिमाग के साथ खेला. जीटी के कप्‍तान छठे ओवर की 5वीं गेंद पर आउट हुए. थीक्षाणा की बॉलिंग पर रवींद्र जडेजा ने उनका कैच लपका. पंड्या के आउट होने से पहले माही ने फील्डिंग में जरूरी बदलाव किए थे. धोनी ने स्क्वायर लेग से फील्डर को हटाकर उसे कवर्स के पास लगा दिया. ऐसा इसलिए किया गया ताकि हार्दिक ऑफ स्टंप पर 30 यार्ड के सर्कल के ऊपर से मारने का प्रयास कर रहे थे. धोनी ने ऑफ साइड पर एक अतिरिक्‍त फील्डर लगाया और अगली ही गेंद पर हार्दिक प्‍वाइंट पर कैच आउट हो गए.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL 2023, IPL Playoff, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें