
सिडनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते टी20 मोड में आ चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘पिछले एक साल में यह हमारी छठी मुलाकात है. यह हमारे व्यापक संबंधों की गहराई और हमारे संबंधों की परिपक्वता को दर्शाता है. क्रिकेट की भाषा में, हमारे संबंध टी20 मोड में प्रवेश कर चुके हैं.’
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को दोनों देशों के बीच जीवित पुल करार दिया और कहा, ‘आज प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से वार्ता में हमने अगले दशक में अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात की. नए क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की.’
पीएम मोदी ने इस यात्रा में उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल को दिए गए आदर व सम्मान के लिए ऑस्ट्रेलिया के लोगों और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा, ‘हमारे लोकतांत्रिक मूल्य हमारे संबंधों का मूल आधार है. हमारे संबंध आपसी विश्वास और संबंध पर आधारित हैं. हम दोनों ने मिलकर लिटिल इंडिया का अनावरण किया है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीज की संयुक्त प्रेस वार्ता
इस यात्रा में मुझे और मेरे डेलिगेशन को दिए गए आते आदर सम्मान के लिए ऑस्ट्रेलिया के लोगों और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं
हमारे संबंध G20 मोड में आ गए .
हमारे लोकतांत्रिक मूल्य हमारे संबंधों का मूल आधार है हमारे संबंध आपसी विश्वास और संबंध पर आधारित है हमारे दोनों दोस्तों के बीच एक लिविंगब्रिज है कल हम दोनों ने मिलकर लिटिल इंडिया का अनावरण किया
श्रेणी में माइनिंग के क्षेत्र में सहयोग के लिए चर्चा हुई इस पर हमने तो सरिया के पहचान की ग्रीन हाइड्रोजन के एक टास्क फोर्स पर गठन का निर्णय लिया
ऑस्ट्रेलिया के सीईओ से विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई जिसमें ट्रेड इन्वेस्टमेंट तथा टेक्नोलॉजी पर बात हुआ
आज माइग्रेशन और मोबिलिटी पर एग्रीमेंट हुआ
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर होने वाले हमलों और अलगाववादी गतिविधियों के संबंध में पहले भी बात की थी और आज भी इस बारे में बात की. भारत और ऑस्ट्रेलिया के सौहार्दपूर्ण रिश्तों को कोई भी तत्व अपने विचारों या कार्रवाई से आघात पहुंचाए, यह हमें स्वीकार्य नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘पीएम अल्बनीज ने इस संदर्भ में जो कदम उठाए हैं. मैं उनको धन्यवाद देता हूं. साथ ही उन्होंने मुझे एक बार फिर से आश्वासन दिया है कि वह ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त एक्शन लेते रहेंगे.’
मित्रों भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का परिपेक्ष केवल हमारे 2 देशों तक सीमित नहीं है यह क्षेत्रीय स्थिरता शांति और विश्व कल्याण से भी जुड़ा है कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री के साथ हिरोशिमा में वार सम्मिट में हमने इंडोपेसिफिक पर भी चर्चा की
भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग ग्लोबल साउथ की प्रगति में भी लाभकारी हो सकते हैं वसुधैव कुटुंबकम की पर भारतीय भारी परिभाषा एक परिवार के रूप में दुनिया देखती हैं भारत की T20 की अध्यक्षता का मूल मंत्र है जी-20 में हमारे में ऑस्ट्रेलिया के समर्थन के लिए मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं
मित्रों इस साल भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए मैं प्रधानमंत्री जी और सभी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट फैन के लिए भारत अमन आने के लिए आमंत्रित करता हूं उस समय दिवाली की चमक और धूमधाम देखने को मिलेगी —
इस साल सितंबर में g20 सम्मिट के लिए आपका फिर से भारत में स्वागत करने के लिए फिर से बहुत उत्साहित हूं एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद
.
Tags: Australia, Narendra modi
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 07:16 IST








