UPSC Result 2022: बिना कोचिंग किए वीरेंद्र ने सेल्फ स्टडी कर हासिल की यूपीएससी में कामयाबी, 883वीं रैंक मिली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति सिंह/कोटा. कोटा के स्टेशन इलाके में रहने वाले 26 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मीणा ने यूपीएससी में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. खास बात ये है कि वीरेंद्र को ये सफलता सेल्फ स्टडी के दम पर मिली है. चौथे प्रयास में सफल हुए ​वीरेंद्र ने यूपीएससी की तैयारी सेल्फ स्टडी से की और उन्होंने कभी कोचिंग नहीं की. वीरेंद्र ने आल इंडिया 883 वीं रैंक​ हासिल की है. वीरेंद्र के यूपीएससी पास करने की सूचना के बाद ​परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई. रिजल्ट आते ही घर पर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया.

हिम्मत और जज्बे ने दिलाई सफलता
यूपीएससी में सफलता हासिल करने पर वीरेंद्र ने कहा कि मेहनत, विश्वास और अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा आपके अंदर होना चाहिए. अगर साहर व हिम्मत व मेहन से तैयारी करें तो हर परिस्थिति में सफलता मिल जाती है. सपनों को पूरा करने के लिए मन में बस हौसला होना चाहिए.

सफलता के लिए कई बार देखना पड़ता है असफलता का मुंह
वीरेंद्र ने बताया कि आपको कामयाबी एक बार में नहीं मिलती. उसके लिए कई बार प्रयास करने पड़ते हैं. बार-बार मिलने वाली नाकामयाबी से निराश नहीं होना चाहिए. बल्कि, डटकर मेहनत करनी चाहिए. कभी भी सफलता एक बार में नहीं मिलती है, उसके लिए आपको कई बार असफलता का मुंह भी देखना पड़ता है, लेकिन उससे हार मानकर कभी भी अपने सपनों का अंत नहीं करना चाहिए.

पिता रेलवे में हैं लोको पायलट
वीरेंद्र मीणा ने बताया कि वे तीन बार पहले भी प्रयास कर चुके हैं. लेकिन, असफलता मिली पर हार नहीं मानी और परिवारजनों हौसला अफजाही से चौथी बार में सफलता हासिल की है. वीरेंद्र के पिता रेलवे में लोको पायलट हैं और मां गृहणी हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 07:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें