Upsc civil services exam result 2022 clerk and farmers son shivam yadav and anup bagri passed swati sharma got 15th rank

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अशोक अग्रवाल/शिवेंद्र सिंह बघेल

शिवपुरी/ सतना. संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इसमें शिवपुरी के रहने वाले एक बाबू के बेटे शिवम यादव ने परीक्षा में 263वीं रैंक हासिल कर पिता का नाम रोशन किया है, तो वहीं सतना में 2 प्रतिभागियों ने परीक्षा पास की है. यहां किसान के बेटे अनूप बागरी का यूपीएससी सिविल सर्विसेज में अंतिम रूप से चयन हुआ है. इसके अलावा सतना की स्वाति शर्मा ने परीक्षा में 15वां स्थान हासिल कर मध्‍य प्रदेश का नाम रोशन किया है.

शिवपुरी के रहने वाले शिवम यादव ने यूपीएससी की परीक्षा में 263वीं रैंक हासिल की है. उनके पिता सुरेंद्र यादव कलेक्ट्रेट ऑफिस में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं. बेटे की इस उपलब्धि पर पिता समेत उनका पूरा परिवार उत्साहित है. साथ ही उनकी मां राजेश्वरी ईश्वर का धन्यवाद करने भगवान के दरबार पहुंची. पिता सुरेंद्र यादव का कहना है कि उनका बेटा शिवम काफी होनहार है. शिवम ने दिल्ली में रहकर तैयारी की और अभी भोपाल में रह रहे हैं. पिता ने कहा कि बेटे का आईएएस बनने का सपना है. यदि आईएएस नहीं बन पाए तो आईएफएस बनना पसंद करेंगे.

किसान के बेटे का यूपीएससी सिविल सर्विसेज में चयन
सतना जिले के सिंहपुर थाना के खडौरा के रहने वाले किसान के बेटे का यूपीएससी में चयन हुआ है. अनूप बागरी की 879 वी रैंक आई है. उनके पिता मथुरा प्रसाद बागरी सीमांत किसान हैं. साथ ही बहन रुचि जनपद में संविदा कर्मचारी है. पिता मथुरा प्रसाद ने आर्थिक तंगी के बावजूद बेहद संघर्ष कर बेटे को पढ़ाया लिखाया और उनकी कलेक्टर बनने में मदद कर रहे हैं. अनूप ने सिविल इंजीनियरिंग की और 1 साल तक दिल्ली में रहकर आईएएस की कोचिंग की है. कोरोना काल में घर आ गए और तब से घर में रहकर ही तैयारी कर रहे थे.

सतना की बेटी ने लहराया परचम
अनूप ने कहा कि परीक्षा कठिन थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उनका चयन हो गया है लेकिन आईएएस बनने का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में अभी जो कर्तव्य मिलेंगे उनको निभाते हुए तैयारी करूंगा और आईएएस बनने के सपने को साकार करने की कोशिश करूंगा. वहीं, सतना के भटनबारा गांव की रहने वाली स्वाति शर्मा ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल की है. उन्होंने कड़ी मेहनत कर यह परीक्षा पास की और अपने परिवार के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है.

Tags: Madhya pradesh news, Satna news, Shivpuri News, UPSC results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें