ना गन प्वाइंट पर लूट हुई, ना डेढ़ लाख निकाले, पुलिस होम गार्ड ने रचा झूठा ड्रामा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करनाल. हरियाणा के जिला करनाल में निसिंग के सांभली रोड पर मंगलवार दोपहर को एक होमगार्ड से डेढ़ लाख रुपए लूट की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही DSP सहित पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और जांच की. जांच में खुलासा हुआ कि होमगार्ड ने ही ट्रैक्टर की किश्त न भरने को लेकर लूट की झूठी साजिश रची थी.

जानकारी के अनुसार, करनाल सिटी थाना में तैनात ब्रास गांव के होमगार्ड सुनील ने दोपहर को पुलिस को सूचना दी कि निसिंग में गोल्ड लोन कंपनी में वह अपने गहने रख डेढ़ लाख लेकर निकला था. जब वह सांभली रोड पर पहुंचा तो दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे गन पॉइंट पर रखकर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए, जिसकी सूचना उसने निसिंग थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही निसिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद एरिया के DSP सुरेश कुमार व CIA की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और गोल्ड लोन कंपनी में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो उसमें मामला कुछ और ही निकला. पुलिस ने जब CCTV कैमरे चेक किए तो पता चला कि सिटी थाने में तैनात सुनील ने कंपनी में गोल्ड जमा करवाकर मैनेजर से 60 हजार रुपए लेकर गया था, जिसमें उसने 30 हजार रुपए उसके बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए और 30 हजार रुपए उसे कैश दिया था. डेढ़ लाख रुपए वह उससे नहीं लेकर गया.

आपके शहर से (करनाल)

DSP सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद जब सुनील से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी इसी महीने में ट्रैक्टर की डेढ़ लाख रुपए किश्त जानी है. किश्त भरने के लिए उसके पास पैसे नहीं थी, जिसके कारण उसने यह साजिश रची थी और जो 60 हजार रुपए सुनील मैनेजर से लेकर गया था. वह भी उसके पास ही हैं. फिलहाल सुनील से पूछताछ की जा रही है. इस झूठी लूट की कहानी को पुलिस ने सुलझा लिया है,

Tags: Haryana News Today, Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें