नया संसद भवन: तृणमूल और आप सहित 4 दल समारोह में नहीं होंगे शामिल, कांग्रेस भी बना सकती है दूरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की विपक्ष की मांग के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने 28 मई को आयोजित होने वाले समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भी इस बहिष्कार में शामिल हो सकते हैं.

कई विपक्षी दलों की मांग है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराया जाए. सूत्रों ने बताया कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की और सदन में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा जल्द ही एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा, जिसमें उद्घाटन कार्यक्रम के संयुक्त बहिष्कार की घोषणा की जाएगी.

संवैधानिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए, विपक्षी दलों ने तर्क दिया है कि पीएम मोदी के बजाय संसद के प्रमुख के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद के नए भवन को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें