JAC 10th Result : किसान का बेटा 96.2% अंक लाकर बना देवघर का सेकंड टॉपर, IIT क्रैक करना है हिमांशु का सपना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परमजीत कुमार/देवघर. देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के चीहूंटियां गांव का एक गरीब किसान का बेटा हिमांशु शेखर कुमार झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 96.2% अंक लाकर देवघर जिला के सेकंड टॉपर बना. वहीं, पूरे प्रदेश में 10वां स्थान हासिल हुआ. कल्याण हाई स्कूल चुल्हिया के छात्र हिमाशु को 10वीं की परीक्षा में 500 में 481 अंक मिले हैं. उसे इस सफलता पर चोरों ओर से बधाई मिल रही है.

हिमांशु के पिता उपेंद्र यादव किसान हैं और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं. वहीं माता रूबी देवी गृहणी हैं. बेटे की इस सफलता पर माता-पिता गदगद हैं. वहीं, हिमाशु आगे साइंस लेकर पढ़ाई करना चाहता है और आईआईटी क्रैक करना उसका सपना है.

पूरे प्रदेश में पाया 10वां स्थान
हिमांशु ने न्यूज18 लोकल को बताया कि विश्वास नहीं हो रहा कि जिले में दूसरा व पूरे प्रदेश में 10वां स्थान हासिल हुआ है. इस सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को जाता है. घर का आर्थिक स्थित ठीक नहीं लेकर पिता जी ने पढ़ाई में किसी चीज की कमी नहीं होने दी. मैट्रिक की परीक्षा के लिए रोजाना 5-6 घंटे पढ़ाई करता था.

हिमांशु को हिंदी में 97, मैथ में 97, साइंस में 99, सोशल साइंस में 92, संस्कृत मे 84 अंक प्राप्त हुए हैं. वहां ऑप्शनल विषय इंग्लिस में 96 अंक मिले हैं. उसके विद्यालय कल्याण हाई स्कूल के प्राचार्य ज़ाहिर अब्बास ने कहा कि हिमांशु का बचपन से ही पढ़ाई के प्रति को लगाव रहा है. वर्ग में हमेशा प्रथम स्थान लाता रहा है. पढ़ाई को लेकर उसके जुनून से लगता था की एक दिन अच्छा करेगा.

Tags: Bihar Jharkhand News, Deoghar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें