UPSC Result 2023: बर्थडे पर मिला ‘UPSC Gift’, आगरा की ऐश्वर्या ने हासिल की 300वीं रैंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिकांत शर्मा/आगरा. यूपीएससी 2023 के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. आगरा के मधुनगर की रहने वाली ऐश्वर्या दुबे ने 300वीं रैंक हासिल की है. ऐश्वर्या को दोहरी खुशी मिली है. आज ही उनका बर्थडे भी है और इसी दिन यूपीएससी का रिजल्ट आया है. परिवार के लोग भी इस दोहरी खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं.

घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. खुद ऐश्वर्या अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रही हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि किसमत ने UPSC में सिलेक्शन का तोहफा ऐसे वक़्त पर दिया है, जिस दिन उनका जन्मदिन है. बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली ऐश्वर्या ने कामयाबी की कहानी लिखी है.

ऐश्वर्या के पिता हरेंद्र दुबे एक होटल में सेल्समैन का काम करते हैं. भाई हर्षित प्राइवेट जॉब करते हैं. बचपन से ही UPSC में चयन का सपना देखने वाली ऐश्वर्या दुबे शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी. 10वीं से लेकर 12वीं तक हर क्लास में उसने टॉप किया.

UPPSC भी कर चुकी क्लियर
ऐश्वर्या का शुरू से IAS बनने का सपना है. उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के साथ-साथ UPPSC का एग्जाम भी क्लियर किया. उन्होंने उस एग्जाम में 9वीं रैंक हासिल की थी. ऐश्वर्या आगरा में रहकर ही आईएएस की तैयारी कर रही थी. उन्होंने यूपीएससी में सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उनकी 12वीं क्लास में नंबर कम आए तो उन्हें लगा कि यूपीएससी उनके लिए नहीं बना है. बाद में वह दयालबाग कॉलेज में पढ़ने के लिए गईं. वहां हर रोज एग्जाम होते थे. तब उन्हें समझ में आया के टॉप के ग्राफ पर हमेशा कायम नहीं रहा जा सकता और एक बार फिर से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी पूरी लगन के साथ की. ऐश्वर्या का कहना है कि भले ही उनकी रैंक 300 है, लेकिन उन्हें IAS ही बनना है. अगर वह इस बार नहीं बनी तो फिर से एग्जाम देंगी.

पढ़ाकू कीड़े न बनकर फोकस होकर करें तैयारी
सफलता का मंत्र देते हुए ऐश्वर्या बताती हैं कि पढ़ाकू कीड़े बनकर कभी पढ़ाई नहीं की जा सकती. वह खुद 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती हैं, लेकिन पूरे ध्यान से करती हैं. वह हर वक्त किताबों में नहीं घुसी रहतीं. साथ ही वह हर 10 दिनों के बाद अपने लिए समय निकालती हैं. दोस्तों के साथ समय बिताती हैं या फिर फैमिली के साथ ट्रिप प्लान करती हैं. कभी भी बोझ लेकर पढ़ाई नहीं करतीं.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 21:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें