भारत में कहर बरपा रही है भीषण गर्मी, लगातार ऊपर जा रहा पारा, Alert जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Heatwave In India: उत्तर भारत सहित पूरे देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है. लेकिन अभी इससे राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहा है. देश के कई शहरों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. रविवार को दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी बीच वर्ल्ड वेदर एट्रीब्यूशन ने रिपोर्ट जारी करते हुए अभी तापमान बढने की चेतावनी जारी की है. 

धरती के तापमान में हुआ इजाफा 

वर्ल्ड वेदर एट्रीब्यूशन ने रिपोर्ट में बताया कि साल 1900 के बाद से धरती के तापमान में  1.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है. हर 1-2 में धरती के तापमान बढ़ने का ट्रेंड जारी रहने वाला है. भारत में इस समय इतना भीषण गर्मी पद रहा है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. सोमवार को देश के कई हिस्सों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था. वहीं, कई दिनों से देश में ‘लू’ का भी कहर जारी है. वहीं, रिपोर्ट में भारत ही नहीं कई दक्षिण एशियाई देशों जैसे कि बांग्लादेश, थाईलैंड के लिए चेतवानी जारी की गई है. 

ये भी पढ़ें- PHOTOS: कौन है UPSC के टॉप-5 में आने वाला इकलौता लड़का? नहीं बनना चाहता IAS, जानें

रिपोर्ट का कैटेगरी क्या है?

रिपोर्ट बनाने के लिए सबसे पहले माना जाता है कि 41 डिग्री का तापमान धरती के लिए काफी खतरनाक माना जाता है. लेकिन दक्षिण एशियाई देशों में यह तापमान पर किया जा चुका है. दक्षिण एशियाई देशों के गर्मी और ह्यूमिडिटी के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार किया गया है. वहीं, बताया गया कि धरती के बढ़ते तापमान से इन देशों में तापमान दो डिग्री का इजाफा देखा जा सकता है और यह आने वाले सालों में और भी बढ़ सकता है. जलवायु परिवर्तन भी इसके लिए काफी जिम्मेदार है.

Tags: Heat Wave, Heatwave, Weather Udpate

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें