
अमित सिंह/प्रयागराज.संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी परिणाम ने प्रयागराज के होनहारों ने भी मान बढ़ाया है. अल्लापुर से श्रेया सिंह, जॉर्ज टाउन इलाके से अनिरुद्ध पांडे और मेजा से संध्या सिंह का चयन हुआ है. परीक्षा में चयनित होने से तीनों विद्यार्थियों के घर में खुशी का माहौल है.
प्रयागराज की श्रेया सिंह को 639वी रैंक प्राप्त हुई है. अल्लापुर इलाके की रहने वाली श्रेया ने पतंजलि और सेंट्रल अकैडमी झूंसी से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की. खास बात है कि हाईस्कूल में वह डिस्ट्रिक्ट सेकंड टॉपर थी. उन्होंने आईटी बड़ोदरा से बीटेक किया हुआ है. श्रेया के पिता शैलेश व्यवसाई और मां पंकजा सिंह शिक्षिका हैं.
जरूर मिलेगी सफलता
वहीं जॉर्ज टाउन निवासी अनिरुद्ध पांडे को 64वीं रैंक मिली है.उन्होंने बताया कि 2019 से एमएनआईटी से बीटेक किया. इसके बाद परीक्षा की तैयारी में लग गए. मुझे चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त हुई. इंटरव्यू के लिए मैंने कई संस्थानों में मॉक दिया. अनिरुद्ध ने आगे बताया कि तैयारी करने वाले विद्यार्थी अपनी यात्रा जारी रखें. निश्चित तौर पर ही उन्हें सफलता प्राप्त होगी. इस परीक्षा में धैय अहम है.









