UPSC Result 2023 : हापुड़ की बेटी ने किया नाम रोशन, 116वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 अभिषेक माथुर/ हापुड़. यूपीएससी ने मंगलवार को 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित किए. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की आशा चौधरी ने यूपीएससी परीक्षा में अपना व जिले का नाम रोशन किया है. आशा ने 116 वीं रैंक हासिल की है. आईएएस बनी आशा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवारीजनों को दिया है.

हापुड़ के पिलखुवा में रहने वाली आशा चौधरी ने बताया कि जब यूपीएससी के परिणाम आये तो उसमें उनकी 116 वीं रैंक थी. यूपीएससी के परिणाम में उन्हें यह सफलता तीसरी बार में मिली है. पिछले दो बार यूपीएससी का एग्जाम वह दे चुकी हैं. आशा की सफलता पर पूरे परिवार में जश्न का माहौल है.

परिवार को दिया सफलता का श्रेय

आईएएस बनी आशा चौधरी ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए गोल सैट कर रखा था. वह छह से सात घंटे पढ़ाई करती थी. आशा चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रोफेसर पिता डॉक्टर अजीत चौधरी और अपनी माता सहित पूरे परिवार के लोगों को दिया है. आशा की इस सफलता के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिल जारी है.

दो एग्जाम ने किया निराश, तीसरी बार में मिली सफलता

आईएएस बनीं आशा चौधरी ने बताया कि उनका सपना सिविल सर्विसेज में जाने का था. इसके लिए वह काफी समय से तैयारी कर रहीं थीं. पिछले दो बार के एग्जाम में उन्हें सफलता नहीं मिली. जिसके बाद वह निराश नहीं हुई. उन्होंने तीसरी बार बेहतर तैयारी करके अपना एग्जाम दिया, जिसमें उन्हें सफलता मिली. आशा चौधरी ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं से कहा है कि वह एक या दो बार की असफलताओं से निराश न हों. अगर परिणाम उनके अनुकूल नहीं आये हैं, तो वह अगली बार अपना बेस्ट देने के लिए और मेहनत करें. जिससे उन्हें सफलता जरूर मिलेगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें