30 मई को शुक्र ग्रह का गोचर, 3 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें, अभी से हो जाएं सावधान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आपके ऑफिस में आपका ही सहकर्मी आपके खिलाफ कोई चाल चल सकता है.
जिनकी राशि कुंभ है उनके लिए शुक्र ग्रह का गोचर षष्ठ भाव में हो रहा है.

Shukra Grah Ka Gochar : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह का राशि परिवर्तन करना एक सामान्य प्रक्रिया है. जो प्रत्येक राशि के जातकों को सकारात्मक और नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है. इसी क्रम में भोग-विलासिता, सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माने जाने वाले शुक्र ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं. इस समय शुक्र ग्रह मिथुन राशि में हैं. 30 मई 2023 को शाम 7:39 पर वे मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. जो आने वाली 7 जुलाई 2023 को सुबह 3:59 तक कर्क राशि में ही विराजमान रहेंगे. इस दौरान 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

तुला राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि तुला है उनके लिए शुक्र ग्रह का गोचर दशम भाव में होने वाला है. तुला राशि के जातकों को इस दौरान अपने कार्यस्थल पर सावधान रहना होगा. किसी की भी बातों में आकर आप बड़ा नुकसान उठा सकते हैं. बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें और किसी राजनीति का हिस्सा ना बनें. इसके अलावा अपने बॉस से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, धैर्य से काम लें. व्यापारी वर्ग को इस दौरान व्यापार में नुकसान होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें – 140 दिन के लिए वक्री होने जा रहे शनि, इस दिन से चलेंगे तिरछी चाल, 5 राशियों पर होगा ऐसा असर

धनु राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि धनु है उनके लिए शुक्र ग्रह का गोचर अष्टम भाव में होने वाला है. इस दौरान धनु राशि के जातकों का धन अधिक खर्च होगा. पारिवारिक विवाद हो सकते हैं जो आपको मानसिक तनाव देगा. जिन जातकों की राशि धनु है उन्हें अपने कार्यस्थल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अपने काम पर ध्यान दें दूसरों के मामलों में बोलने से बचें. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. इसलिए जितना हो संभल कर चलें.

यह भी पढ़ें -सिर्फ दक्षिण ही नहीं, ये दिशा भी होती है खतरनाक, 5 बातों का रखें विशेष ध्यान, बन सकते हैं कंगाल

कुंभ राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कुंभ है उनके लिए शुक्र ग्रह का गोचर षष्ठ भाव में हो रहा है. जिसकी वजह से नौकरी और व्यापार में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं. आपके ऑफिस में आपका ही सहकर्मी आपके खिलाफ कोई चाल चल सकता है. बेहतर होगा अपने काम पर ध्यान दें. सेहत पर ध्यान देना जरूरी है. संपत्ति विवाद के योग बन रहे हैं, जितना हो सके विवादों से बचने की कोशिश करें.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें