
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 24 May 2023)
किसी नए काम की शुरुआत के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा. आज सरकारी लाभ होने की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होगा. दोपहर के बाद मन खोया-खोया रहेगा. इससे किसी में आपका मन नहीं लगेगा. परिजनों के साथ शांति से शाम गुजार सकेंगे.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 24 May 2023)
आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी है. आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई मुलाकात से मन खुश रहेगा. आप आज के दिन का अधिकांश भाग निवेश की योजना बनाने में लगे रहेंगे. दोपहर के बाद वाणी पर नियंत्रण जरूरी है. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 24 May 2023)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है. आज मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से आपके कठिन काम आसानी से हो पाएंगे. उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आप को मिलेगी. मन में किसी प्रकार के भी नेगेटिव विचारों को रखेंगे, तो कोई काम नहीं बनेगा. व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में खुश रहेगा. उत्साह तथा ताजगीभरा दिन है, इसे आनंद से गुजारें.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 01:10 IST









