बिहार-यूपी के बॉर्डर इलाके में आधी रात को पहुंचे SP, इन घरों में मारा छापा…मचा हड़कंप…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंद कुमार/ गोपालगंज:बिहार पुलिस इन दिनों अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त है. गोपालगंज में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है. सोमवार को पूरी रात बिहार-यूपी के सीमावर्ती इलाकों में अपराधियों की तलाश में विशेष सर्च अभियान चलाया गया. पुलिस की सर्च अभियान में हत्या के प्रयास, चोरी कांड, शराब की तस्करी में लिप्त 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की इस अभियान का नेतृत्व खुद एसपी स्वर्ण प्रभात कर रहे थे. एसपी के रात में निकलने और लगातार छापेमारी किये जाने से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

न्यायालय में पेशकर सभी अभियुक्तों को भेजा गया जेल

पुलिस कार्यालय से जारी किये गये रिपोर्ट के अनुसार यूपी-बिहार के सीमावर्ती समेत कई जगहों पर छापेमारी की गयी. पुलिस की छापेमारी में कुल 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब के साथ चार कार और दो बाइक बरामद किया गया. मंगलवार को न्यायालय में सभी अभियुक्तों को प्रस्तुत करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया.

आपके शहर से (गोपालगंज)

22 वारंट के मामलों का किया गया निष्पादन पुलिस

गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में तीन, एससी-एसटी एक्ट में दो, चोरी कांड में पांच, शराब कांड में 18, वारंट में 15 और अन्य शीर्ष कांडों में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी. इसके अलावा 107 लीटर देसी शराब, 212 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. वहीं, वारंट के 22 मामलों का निष्पादन किया गया. पुलिस का इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Tags: Bihar News, Gopalganj news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें