Avadh University: अवध विश्वविद्यालय ने जारी की Phd एंट्रेंस एग्जाम डेट, जानें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अगर आप अयोध्या स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी करना चाहते हैं और एंट्रेंस का फॉर्म भर दिया है तो यह खबर महत्वपूर्ण है. दरअसल, अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. 4 जून को सुबह 10:00 से 12:00 तक विश्वविद्यालय कैंपस में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी. 37 विषयों में पीएचडी करने वाले 1767 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

इसके अलावा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई हैं. परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष के साथ 9 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी संपन्न हो गई है. विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण, विकास एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग, गणित एवं सांख्यिकी विभाग, शिक्षा संकाय विभाग, प्रचेता भवन में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी.

प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य
4 जून प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रवेश परीक्षा संपन्न होगी. अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र रखना अनिवार्य है. इसके अलावा 1 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना विद्यार्थियों को अनिवार्य है.

अवध विश्वविद्यालय की वेबसाइट लिंक
http://www.rmlau.ac.in/new/index.aspx

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें