
कैलाश कुमार/बोकारो. झारखंड एकेडमी काउंसिल ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोकारो के छात्र-छात्रों ने इस बार काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. जैक बोर्ड 2023 के 10वीं की परीक्षा में राम रूद्र प्लस टू उच्च विद्यालय चास के छात्र दीप मित्रा मित्र ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर बोकारो जिले में टॉप किया है. दीप को पूरे झारखंड में तीसरा स्थान हासिल हुआ है. उसकी सफलता से स्कूल व परिवार में खुशी का माहौल है.
दीप के पिता महेश्वर मित्रा ओएनजीसी में होमगार्ड की नौकरी करते हैं. उन्होंने दीप की बेहतर पढ़ाई के लिए चंदनक्यारी स्थित गांव को छोड़कर चास में किराए के मकान में रहने का फैसला लिया. ताकि उसे शिक्षा-दिक्षा की अच्छी व्यवस्था मिल सके. आज बेटे ने मेरे फैसले को सही साबित किया है. वहीं, दीप की मां इतू देवी ने कहा कि दीप की पढ़ाई में आर्थिक चुनौतियां थी. लेकिन आज रिजल्ट आने के बाद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं.
वहीं दीप ने बताया कि वह अपनी परीक्षा के परिणाम से काफी खुश है. इसके लिए वह रोजाना 4 घंटे पढ़ाई करता था. पढ़ाई ना सिर्फ नंबर के लिए बल्कि चेपटर को समझने के लिए पढ़ाई करनी चाहिए. कॉन्सेप्ट क्लियर रहने पर किसी भी प्रकार के प्रश्न हल हो जाते हैं. इससे खूद ब खूद अच्छे मार्क्स आएंगे.
दीप ने विज्ञान में 100, गणित में 97, हिंदी में 98 और सामाजिक विज्ञान में 94 नंबर हासिल हुए हैं. वहीं, ऑप्शनल विषय में अंग्रेजी में अंग्रेजी में 99 अंक मिले हैं. दीप ने बताया कि वह आगे चलकर एक अच्छा इंजीनियर बनकर देश के निर्माण में योगदान देना चाहता है. फिलहाल जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर आईआईटी में दाखिला लेना सपना है.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 22:24 IST








