UPSC 2022 Result : यूपीएससी टॉपर इशिता का इंटरव्यू वायरल, इकोनॉमी और निजीकरण जैसे सवालों के दिए जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UPSC 2022 Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) 2022 में नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली इशिता किशोर का एक एक यूपीएससी इंटरव्यू रिजल्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएट इशिता इस इंटरव्यू में कॉलेजियम सिस्टम, रूस-चीन के साथ भारत के रिश्ते, निजीकरण, देश की अर्थव्यवस्था समेत तमाम जरूरी मुद्दों पर अपनी राय रख रही हैं. वह पांचों इंटरव्यूअर के सवालों के बेबाकी से जवाब देती हैं. यह एक मॉक इंटरव्यू है. उन्होंने इंटरव्यू की तैयारी के क्रम में इसे दिया था.

UPSC की तैयारी करने वालों के लिए मददगार है है इंटरव्यू

इशिता किशोर इस मॉक इंटरव्यू में बताती हैं कि वह स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव रहती हैं. स्कूल में वह ऑलराउंडर हुआ करती थीं. उनका यह भी मानना है कि ऑलराउंडर होने के साथ-साथ लीडरशिप स्किल और टीम में काम करने की काबिलियत होनी काफी जरूरी है. यह मॉक इंटरव्यू यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए भी काफी मददगार है.

सफलता को लेकर आश्वस्त थीं इशिता किशोर

इशिता डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं. उन्होंने सफलता पर कहा कि वह यूपीएससी परीक्षा पास करने को लेकर आश्वस्त थीं. लेकिन मेरिट सूची में शीर्ष पर आना आश्चर्यजनक रहा है. उन्होंने कहा कि मैं भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होकर देश सेवा करना चाहती हूं.

ये भी पढ़ें 

UPSC Result 2022: जामिया की फ्री कोचिंग से की यूपीएसी की तैयारी, 23 हुए सेलेक्ट
UPSC 2022 Result Topper List : यूपीएससी के टॉप 10 में 6 लड़कियां, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Tags: IAS exam, Success Story, UPSC results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें