
प्रदीप कश्यप/सतना: UPSC 2023 के परिणाम में सतना की बेटी ने भी कमाल किया. स्वाति शर्मा ने देश में 15वां स्थान हासिल किया है. सतना के भटनवारा ग्राम की निवासी 25 वर्षीय स्वाति के पिता धनेंद्र शर्मा एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं. स्वाति बचपन से ही सतना से जबलपुर आकर शिक्षा ग्रहण करती रही है और 25 वर्ष की उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है. सफलता पर स्वाति एवं उसके परिवार में खुशियां छाई हैं.
यूपीएससी में 15वीं रैंक लाने वाली स्वाति का कहना है कि उन्होंने 1 से 12वीं तक की शिक्षा रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर से पूरी की है. उसके बाद जबलपुर के एक निजी कॉलेज से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. फिर दिल्ली में रहकर वर्ष 2019-20 तक यूपीएससी एग्जाम की तैयारी की और इसके बाद 2020 में वह जबलपुर आ गई. स्वाति पढ़ाई के लिए प्रतिदिन 10 से 12 घंटे समय देती थी.
फैमिली का मिला पूरा सपोर्ट
स्वाति के अलावा उनका एक छोटा भाई स्वप्निल शर्मा हैं जो अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है. स्वाति का कहना है कि असफलता जीवन का एक पार्ट है, लेकिन उससे पीछे नहीं हटना चाहिए, लास्ट टाइम मैंने भी एक इंटरव्यू दिया था, लेकिन मेरा सिलेक्शन मेरिट लिस्ट नहीं हुआ था. मैंने कभी हार नहीं मानी. माता-पिता ने पूरा सपोर्ट किया. परिजनों ने कभी उन पर न तो शादी और न ही किसी अन्य चीज का दबाव डाला.
हार नहीं माननी चाहिए
स्वाति ने सभी लड़कियों को मैसेज दिया. अगर हम असफल भी होते हैं तो उसे हमें सफल होने के लिए एक सीढ़ी बनाना चाहिए, न की हार कर और डरकर बैठना चाहिए. लड़कियों को संघर्ष करना चाहिए, क्योंकि उनका मानना है कि हार्ड वर्क और डेडिकेशन से हम काम कर रहे हैं तो उसका फल हमें एक दिन जरूर मिलता है.
पहले अटेम्प्ट से 11 नंबर से रुका था चयन
स्वाति के पिता धनेंद्र ने बताया कि उन्हें बेटी की इस सफलता पर बहुत खुशी है. उनका पैतृक गांव भटनवारा हैं. वह शुरू से ही जबलपुर के धनवंतरी नगर में निवास कर रहे हैं. वह ट्रांसपोर्ट की मदद से अपनी गाड़ियां चलाते हैं. बताया कि स्वाति से पहले ही उम्मीद थी. वह पहले अटेम्प्ट में 11 नंबर से पीछे रह गई थी, लेकिन हमने पढ़ाई रुकने नहीं दी और आज बेटी को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है.
.
Tags: Mp news, Satna news, Upsc result
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 20:50 IST








