झज्जर की बेटी मुस्कान ने UPSC में पाई 72वीं रैंक, पहले प्रयास में मिली थी 474वीं रैंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


परीक्षा ठाकुर/झज्जर : झज्जर की मुस्कान ने UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल की है. मुस्कान ने UPSC की परीक्षा में 72वां स्थान हासिल किया है. मुस्कान डागर की इस उपलब्धि से परिवार में खुशियों और गर्व का माहोल है. मुस्कान ने अपने नाम को सार्थक करते हुए अपनी कड़ी मेहनत से अपने माता-पिता और दादाजी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है.

आज UPSC की परीक्षा का जब रिजल्ट घोषित हुआ तो मुस्कान के माता पिता फूले नहीं समाए. उनके दादाजी ने कहा कि ये उनका सपना था कि परिवार में कोई सदस्य सिविल सेवा में हो और पिछले साल ही मुस्कान ने उनके इस सपने को साकार कर दिखाया था. जब 2021 में मुस्कान ने संघ लोक सेवा आयोग में 474वां रेंक हासिल कर इस परीक्षा को पास किया था और 2022 में एक बार फिर इस परीक्षा को देकर उन्होंने अपनी रैंक में सुधार करते हुए 72 वां रैंक हासिल किया है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था ग्रेजुएशन
UPSC में 72वां रैंक हासिल करने वाली मुस्कान ने 10 वीं की परीक्षा चरखी दादरी के APJ स्कूल से पास की है. इसी स्कूल से उन्होंने नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में 12 वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत के साथ पास की है. इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया और दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज में B.Sc में एडमिशन लिया.

बीएससी के फाइनल ईयर से ही उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी करना शुरू कर दिया और ऑनलाइन कोचिंग के माद्यम से उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी और अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट में उन्होंने इतिहास को चुना और दो साल की स्वयं की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने 2021 में UPSC का एग्जाम दिया. इसमें उन्होंने 472 वां रैंक हासिल किया.

2021 में मिली थी 472वीं रैंक
अपने इस रैंक से संतुष्ट न होने पर उन्होंने एक बार फिर 2022 में ये परीक्षा दी और रैंक में सुधार करते हुए इस बार उन्होंने 72 वां रैंक के साथ इस परीक्षा को पास किया. उनके पिता विकास डागर ने बताया कि अपने सपने को साकार करने के लिए मुस्कान दिन रात मेहनत किया करती थी. कम से कम दिन में 12 से 14 घंटे वो अपनी तैयारी को दिया करती थी. इसके अलावा 23 साल की मुस्कान को कुकिंग का बेहद शौक है. माता- पिता के कहना है कि मुस्कान ने कभी भी उन्हें निराश नहीं किया है.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 20:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें