बरेली. मंगलवार को यूपीएससी के नतीजे जारी कर दिये गए हैं. यूपीएससी के नतीजों में यूपी पुलिस में तैनात डीएसपी राजकुमार मिश्रा की बेटी स्मृति मिश्रा को भी सफलता मिली है. स्मृति ने यूपीएससी में देश भर में चौथी रैंक हासिल की है. वह मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हैं. स्मृति इस समय दिल्ली से लॉ की पढ़ाई कर रही हैं. स्मृति की चौथी रैंकिंग आई तो उन्होंने अपने पिता को कॉल करके कहा कि पापा मैं आईएएस बन गई. देश भर में मैं चौथे नंबर पर आई हूं. प्रयागराज के रहने वाले राजकुमार मिश्रा प्रयागराज में भारद्वाज पुरम के रहने वाले हैं. राजकुमार मिश्रा इस समय बरेली में सीओ- सेकेंड के पद पर कार्यरत हैं.
यूपीएससी में चौथी रैंक प्राप्त करने वाली स्मृति मिश्रा ने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में उन्होंने बताया है उसने तीसरे अटेम्प्ट में यह परीक्षा पास की है और यह पहला मेरा इंटरव्यू था. उन्होंने बताया कि मेंस की तैयारी में बहुत कठिन परिश्रम किया. मेरा इंटरव्यू बहुत अच्छा हुआ था. बहुत सारी समस्याओं पर सवाल किए गए थे. मेरा पैनल बहुत अच्छा था, जिसने मेरा इंटरव्यू लिया. स्मृति मिश्रा की 12 वीं तक की पढ़ाई आगरा से हुई. इसके बाद दिल्ली से बीएससी की. अब दिल्ली से ही लॉ कर रही हैं. स्मृति मिश्रा अपने पापा और मम्मी से यही कहती थीं कि मुझे आईएएस ही बनना है. इसके लिए वह सात से 8 घंटे नियमित पढाई करती थीं.
स्मृति जितना पढ़ती उसे डेली नोट्स में तैयार करतीं. स्मृति ने रिजल्ट आने के बाद अपने पापा को कॉल किया. पापा से कहा कि पापा मैं आईएएस में चौथी टॉपर हूं, बेटी से कॉल पर यह सुनकर राजकुमार मिश्रा फूले न समाए, जिसके बाद स्मृति ने अपनी मम्मी अनिता को भी कॉल किया. स्मृति ने कक्षा दस में यह तय कर लिया था कि मुझे आगे जाकर आईएएस ही बनना है.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

OMG! नकलची ने दूसरे का रोल नंबर भी अपनी कॉपी में उतार डाला, ऐसे खुला राज! जानें मामला

इस चौपाई में है हनुमान जी की विशेष शक्ति, 7 मंगलवार पाठ से दूर होते हैं रोग बाधा

Ganga Dussehra 2023: गंगा आरती के साथ 10 दिवसीय गंगा दशहरा पर्व का शुभारंभ, जानें पूजा का शुभ महूर्त

Allahabad University: हॉलैंड हॉल हॉस्टल को कराया जा रहा खाली, विरोध कर रहे दर्जन भर छात्र हिरासत में

ये तो हद है! भाई ने बहन की शादी के लिए मुंबई से प्रयागराज भेजी बाइक, पहुंच गई पटना

दुबई से ऑपरेट हो रहा अतीक अहमद का गैंग ! अशरफ के भगोड़े साले ने संभाली कमान, जानें अपडेट

UP Weather Update: कल से बारिश के आसार, इन जिलों के लिए आज मौसम विभाग की चेतावनी

Mahakumbh 2025 : संगम नगरी में बनेगा देश का सबसे बड़ा रोपवे, जानिए कब से शुरू होगी सेवा

संघ के विस्तार की तैयारी, 2025 से पहले महिलाओं को जोड़ने का होगा प्रयास

उमेश पाल हत्याकांड: गनर शूटआउट के शूटर अरबाज और उस्मान एनकाउंटर की जांच, पुलिसकर्मियों को नोटिस

Shani Jayanti 2023 : मंदिरों में गूंजा जय शनिदेव का उदघोष, आज भी होगा पूजन-अर्चन
स्मृति के पिता 1989 में यूपी पुलिस में दारोगा में भर्ती हुए थे. इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एसओ, इंस्पेक्टर रहे. 2013 में वह प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने. 2021 में वह इंस्पेक्टर से डीएसपी बने. इस समय वो बरेली में सीओ के पद पर हैं. राजकुमार मिश्रा के बेटे लोकेश मिश्रा दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं, वहीं बेटी स्मृति मिश्रा दिल्ली से लॉ कर रहीं हैं.
बेटी की इस सफलता पर राजकुमार मिश्रा को लोगों ने कॉल करके बधाई दी है. एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, एसपी सिटी राहुल भाटी और सभी सीओ ने कॉल करके उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है.
.
Tags: UP news
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 18:25 IST








