Basti News : पति की हत्या के बाद महिला से जबरन संबंध बनाने लगा सचिव, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रहमान/बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक ग्राम विकास अधिकारी के कारनामे की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. आरोप इतना गंभीर है की मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से सचिव फरार हो गया है.दरअसल बस्ती जिले के कलवारी थाना में ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद कुमार पर महिला के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है.

एसीजेएम प्रथम उमेश यादव के आदेश पर 20 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद सचिव फरार हो गया है, इस केस में 10 साल से आजीवन करवास तक की सजा होती है. कोर्ट के आदेश पर ग्राम सचिव समेत उनकी मां गायत्री देवी, भाई अमित और बहन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है.

दवा पिलाकर कई बार किया गया दुष्कर्म
पीड़िता की शिकायत के बाद भी जब उसकी थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिला कोर्ट की शरण में गई. कोर्ट में महिला ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी थी. पीड़िता का कहना है कि उसके साथ कई बार सचिव ने दवा पिला कर दुष्कर्म किया.जब वह गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया है की कई कागज और स्टांप पर उस से जबरन हस्ताक्षर करा लिए गए. पीड़िता ने 70 हजार कैश और जेवर लेने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है की मुकदमा वापस लेने के लिए उस को धमकी दी जा रही है. साथ ही साथ शिकायत करने पर मुझे और मेरे परिवार की हत्या की धमकी दी जा रही है.

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
सचिव आनंद कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है. हत्या के आरोप में जेल जा चुका है. जिस महिला ने दुष्कर्म का आरोप है उसी के पति की हत्या के मामले में सचिव पहले भी जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद भी सचिव ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा. महिला के मना करने पर आरोपी सचिव ने धमकी देते हुए कहा की जिस तरह से तुम्हारे पति की हत्या हुई है उसी तरह एक दो हत्याएं और हो सकती हैं.

Tags: Crime in uttar pradesh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें