
ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश. देवभूमि उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. घूमने आने वाले सभी पर्यटकों को यहां की सुंदरता के साथ-साथ यहां का खानपान भी अपनी ओर आकर्षित कर लेता है. ऋषिकेश में टिक्की के कई सारे स्टॉल हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसे स्टॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 50 साल पुराना और प्रसिद्ध स्टॉल है. यहां टिक्की खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है.
50 साल पुराना टिक्की का स्टॉल
ऋषिकेश के तिलक रोड जोहर कॉम्प्लेक्स गली नंबर 5 पर स्थित श्री साई स्टॉल अपनी टिक्की के लिए काफी मशहूर है. स्टॉल के मालिक राम स्वरूप यादव ने बताया कि उनको यहां स्टॉल लगाते हुए करीब 50 साल पूरे हो गए हैं. ऋषिकेश में रहने वाले लोग और यहां घूमने आने वाले ज्यादातर पर्यटक हमारे यहां टिक्की खाना काफी पसंद करते हैं. ग्राहकों को उनके हाथ की बनी गरमागरम टिक्की काफी पसंद आती है.
टिक्की के साथ गोलगप्पे भी हैं लाजवाब
राम स्वरूप ने आगे कहा कि उनके स्टॉल पर मिलने वाली टिक्की के साथ सभी ग्राहकों को यहां के गोलगप्पे भी काफी पसंद आते हैं. एक प्लेट टिक्की की कीमत 40 रुपए है. यहां पर आपको सूजी और आटे के गोलगप्पे मिल जाएंगे. ₹20 में आटे के पांच गोलगप्पे और सूजी के चार गोलगप्पे मिलते हैं. साथ ही यहां मिलने वाली बन टिक्की की कीमत 50 रुपए है. अगर आप ऋषिकेश घूमने आ रहे हैं और चाट खाने के शौकीन हैं, तो एक बार तिलक रोड पर स्थित श्री साई स्टॉल की टिक्की का स्वाद जरूर लें. यह स्टॉल शाम 5 बजे से रात के करीब 10:30 बजे तक खुला रहता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 17:34 IST








