नेपाली शेरपा ने एवरेस्ट फतह का बनाया विश्व रिकॉर्ड, दुनिया की ऊंची चोटी पर 28वीं बार की चढ़ाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काठमांडू. नेपाली पर्वतारोही कामिरिता शेरपा ने मंगलवार को रिकॉर्ड 28वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया. कामिरिता शेरपा ने करीब एक सप्ताह पहले ही यह रिकॉर्ड बनाया था. ‘माउंटेन गाइड’ कामिरिता शेरपा (53) मंगलवार सुबह करीब 9:20 बजे 8848.86 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे. इस पर्वतारोहण अभियान का आयोजन करने वाले ‘सेवन समिट ट्रेक’ के प्रबंधक छांग दावा शेरपा ने यह जानकारी दी.

कामिरिता ने इस मौसम में दूसरी बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की. इससे पहले उन्होंने 17 मई को 27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी. एक दिन पहले ही एक अन्य वरिष्ठ शेरपा पासंग दावा ने कामिरिता के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी की थी. उसके एक दिन बाद ही कामिरिता ने एक बार फिर सर्वाधिक बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें- 50 सालों में Extreme वेदर से 20 लाख लोगों की मौत, अर्थव्यवस्था को भी हुआ $43 लाख करोड़ का नुकसान- UN रिपोर्ट

पूर्वी नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के निवासी कामिरिता पहली बार 13 मई, 1994 को माउंट एवरेस्ट पहुंचे थे. वह काठमांडू स्थित ‘सेवन समिट ट्रेक’ में वरिष्ठ गाइड के तौर पर काम करते हैं. उन्होंने कई अन्य प्रसिद्ध चोटियों को भी फतह किया है जो 8,000 मीटर से अधिक ऊंची हैं.

Tags: Mount Everest, Nepal, World record

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें