
अभिलाष मिश्रा/इंदौर: अमन अक्षर, आज के दौर के सबसे चर्चित युवा गीतकारों में से एक हैं. अक्षर नाम इन्हें जाने-माने कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने दिया था. अमन अक्षर राम पर लिखी गई कविताओं, प्रेम गीतों और कविताओं के कारण जाने जाते हैं. अमन अक्षर अभी तक गोपालदास नीरज, कुंवर बेचैन, कुमार विश्वास, बालकवि बैरागी, जैसे देश के तमाम बड़े कवियों के साथ मंच साझा कर चुके हैं.
अपनी कविताओं को जब अमन अक्षर, अपनी मधुर आवाज में गाते सुनाते हैं, तो सुनने वाले भाव-विभोर होकर उनकी कविताओं को बस सुनते ही रह जाते हैं. अमन अक्षर के गीत और कविताएं बड़ी मार्मिक होती हैं. जो कि दिल को छू जाती हैं.
अमन अक्षर ने न्यूज़ 18 से बातचीत में बताया कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने 2015-16 से ही मंचों पर कविताएं करना शुरू कर दिया था. 2015-16 के बाद से ही लगातार उन्होंने कई कवि सम्मेलनों में भाग लिया. बहुत सारे स्टेज परफॉर्मेंस की.
उन्होंने बताया कि 2018 में मां सरस्वती की कृपा से मेरी कलम से एक ऐसी कविता की रचना हो गई जो पूरे देश में पॉपुलर हुई. उस कविता का नाम है “भाव सिर्फ राम हैं”. इस कविता को लोगों ने इतना प्यार दिया कि इसकी रचना के कई साल बाद भी लोग इस कविता को लगातार सुनना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि कविता के क्षेत्र में अक्षर नाम उन्हें देश के सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने दिया.
अमन का कहना है कि कुमार विश्वास उनसे बेहद स्नेह करते हैं और यही कारण है कि उन्होंने मुझे अक्षर नाम दिया. उन्होंने बताया कि मैं राम पर लिखता हूं यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है. आपको बता दें कि इंदौर से निकलकर अमन अक्षर आज कविता की दुनिया का जाना माना नाम बन चुके हैं और आज सफलता के उस मुकाम पर हैं जहां उनकी लिखी कविताओं की वजह से आज पूरे देश में उन्हें बुलाया जाता है और उनके लाखों प्रशंसक हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 17:30 IST








