UPSC 2022 Result: राजस्थान के इन होनहारों ने पाई सफलता, बधाई देने वालों का लगा तांता, देखें लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बीकानेर की अनुप्रिया चौधरी ने 239वीं रैंक हासिल की
जयपुर के अभिजीत यादव ने देशभर में 440वीं रैंक पाई
नागौर की मैना खुड़खुड़िया ने 613वीं और दौसा के रामभजन 667वी रैंक हासिल की

जयपुर. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट (UPSC Civil Services Result 2022) मंगलवार को जारी कर दिया गया है. हमेशा की तरह इस बार भी राजस्थान (Rajasthan) के कई होनहारों ने देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. बीते कुछ बरसों में यूपीएससी परीक्षा में राजस्थान के युवाओं की सफलता का प्रतिशत खासा बढ़ा है. सबसे बड़ी बात यह है कि पश्चिमी राजस्थान के जिलों से इस परीक्षा में कई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं. इस बार भी पश्चिमी राजस्थान के युवाओं ने इस परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है.

सिविल सेवा के आज जारी हुए परिणामों में बीकानेर की बेटी अनुप्रिया चौधरी ने देशभर में 239वीं रैंक हासिल की है. अनुप्रिया चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी की बेटी हैं. जयपुर के रहने वाले अभिजीत यादव ने 440वीं रैंक हासिल की है. यादव ने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है. वहीं जयपुर के कार्तिकेय वर्मा ने इस परीक्षा में देशभर में 767वीं रैंक हासिल की है.

मुदिता शर्मा ने 361वीं रैंक प्राप्त की
पश्चिमी राजस्थान के नागौर जिले की बेटी मुदिता शर्मा ने सिविल सर्विस इस परीक्षा में 361वीं रैंक हासिल की है. मुदिता शर्मा के पिता भगवतीप्रसाद शर्मा राजकीय स्कूल मेड़तारोड़ में प्रिसिंपल के पद पर कार्यरत हैं. मुदिता पूर्व में एमबीबीएस MBBS कर चुकी है. वहीं नागौर की मैना खुड़खुड़िया ने 613वीं रैंक हासिल की है. दौसा के बापी गांव निवासी रामभजन कुम्हार ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 667वी रैंक हासिल की है. रामभजन वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं.

आपके शहर से (जयपुर)

जयंत आसिया को मिली 388वीं रैंक
जोधपुर के जयंत आसिया ने इस परीक्षा में 388वीं रैंक हासिल की है. जयंत आसिया नोखड़ा गांव के रहने वाले हैं. इस गांव में पहली बार किसी ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है. उल्लेखनीय है कि इस बार इस परीक्षा में फिर बेटियों ने बाजी मारी है. इनमें इशिता किशोर ने टॉप किया है. गरिमा लोहिया और उमा हरीथी एन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है. इस परिणाम में कुल 933 कैंडिडेट्स का चयन किया गया है.

आशीष पूनिया को 557वीं रैंक हासिल की
बाड़मेर के आशीष पूनिया ने भी यूपीएससी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है. आशीष पूनिया को 557वीं रैंक मिली है. आशीष पूनिया पायला कला के रहने वाले हैं. बाड़मेर के चंद्रप्रकाश ने भी इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया है. उन्होंने 562वीं रैंक की हासिल है. वहीं बाड़मेर के ही मोहनदान ने 710वीं रैंक हासिल की है. मोहनदान बाड़मेर के शिव के झांफली के रहने वाले हैं.

(इनपुट- मनीष दाधीच, प्रेमदान देथा, चन्द्रशेखर व्यास एवं महेन्द्र बिश्नोई)

Tags: Jaipur news, Job and career, Rajasthan news, Upsc result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें