Bokaro News: बोकारो में लगा स्पेशल समर कैंप, यहां पहली बार एडवेंचर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग लेंगे बच्चे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कैलाश कुमार/बोकारो. बोकारो के चास गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में गर्मी की छुट्टियों में खास समर कैंप का आयोजन किया गया है. जिसमें बच्चों के लिए आट्र्स एंड क्राफ्ट सिंगिंग, डांसिंग, स्पोट्र्स के अलावा खास तौर पर एडवेंचर स्पोट्र्स का बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. विद्यालय में आयोजित समर कैंप के कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से लेकर दसवीं तक के बच्चे शामिल हैं. बच्चे अपने मनपसंद एक्टिविटीज में भाग लेकर शिक्षक द्वारा ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं. वहीं इस बार विद्यालय द्वारा आयोजित समर कैंप में एडवेंचर स्पोट्र्स मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ. जिसमें टेंशन ट्रेवस, कमांडो वॉक, बिग वी, जीप लाइन ,कमांडो नेट इत्यादि एक्टिविटीज की ट्रेनिंग बच्चों को दी जा रही है.

एचवेंचर स्पोट्र्स के लिए खास बंगाल और गिरिडीह के प्रोफेशनल ट्रेनर को बुलाया गया है. जो बच्चों को एडवेंचर स्पोट्र्स के गुर सिखाएंगे. एडवेंचर स्पोट्र्स कि तैयारियां से पहले विद्यालय द्वारा सारे सेफ्टी मेजर्स और अभिभावकों की स्वीकृति के बाद बच्चों को एडवाइजर स्पोट्र्स में चयनित किया गया है. प्रशिक्षण के बाद बच्चों को एडवेंचर स्पोट्र्स से जुड़ा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.

समर कैंप का आयोजन  5 दिनों तक  होगा

विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने बताया की समर कैंप के जरिए बच्चे अपने शैक्षिक और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि कर पाएंगे. साथ ही अपने अंदर छुपी प्रतिभा को निखार पाते हैं. जीजीपीएस विद्यालय के छात्र मनप्रीत ने बताया कि उन्हें समर कैंप में भाग लेकर बहुत अच्छा लगा और इसमें नई चीजें सीखने को मिली. इसके साथ बच्चों को चित्रकारी में झारखंड कि सोहराई और मधुबनी पेंटिंग से परिचय कराया गया और तबला, गिटार, पियानो बजाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस समर कैंप का आयोजन अगले 5 दिनों तक सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक किया जा रहा है. समर कैंप के खुले वातावरण के आयोजन से बच्चे में समर कैंप के प्रति काफी उत्साहित दिख रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 16:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें