बक्सर में इस अनोखी शादी की हो रही सराहना, औषधीय पौधों के साथ हुआ बारातियों का स्वागत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुलशन सिंह/बक्सर. जिले में भारतीय सेना के मेजर की शादी अनोखे अंदाज में सम्पन्न हुई. इस शादी की चर्चा जिले भर में हो रही है. शहर के एक निजी मैरेज हॉल में सदर प्रखंड के नदांव गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद केसरी की पुत्री सुप्रिया केसरी की शादी भोजपुर जिले के अगियांव गांव निवासी मेजर अमर कुमार के साथ हुई.

इस शादी में वर और वधु ने विवाह के सात वचनों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का आठवां वचन भी लिया. वधु पक्ष ने वर तथा अन्य बारातियों को पौधा का उपहार में दिया. इस शादी में पहुंचे बरातियों के अलावा अन्य अतिथियों के बीच लगभग 400 औषधीय एवं फलदार पौधे भेंट देकर स्वागत किया गया. सरहद पर देश की रक्षा करने वाले मेजर अमर कुमार और सुप्रिया की शादी दहेज मुक्त थी. साथ ही इस शादी के द्वारा पूरे समाज को पर्यावरण संरक्षण का अहम संदेश दिया गया.

शादी में पौधें भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प
दुल्हन सुप्रिया के भाई तथा सेना में असिस्टेंट कमांडेंट संदीप केसरी ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि बहन की शादी ऐसे व्यक्ति से हो जिनके मन में अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो. आज उनकी बहन की शादी देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले मेजर से हो रही है. ऐसे में इस विवाह के दौरान यह योजना बनाई गई कि देश के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी दूल्हे के साथ ही सभी बारातियों को दिलाया जाएगा. इस संकल्प में वर पक्ष के सभी लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया.

अतिथियों के साथ सामाज के लोगों ने भी की सराहना
असिस्टेंट कमांडेंट संदीप केसरी ने बताया कि बारातियों व अतिथियों को आम, जामुन के साथ-साथ चंदन, रुद्राक्ष, शामी सहित कई प्रकार के पौधे भेंट किये गए. इस दौरान बारातियों को भी यह संकल्प दिलाया गया कि वह भी अब किसी भी शादी-विवाह में जाएंगे तो वर-वधू को एक पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देंगे. वहीं केसरी परिवार के द्वारा की गई इस अनोखी पहल की अतिथियों के साथ-साथ सामाज के लोगों ने भी सराहना की है.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 16:31 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें