पूरी दुनिया को परिवार मानते हैं हम, हर आपदा में मदद के लिए खड़ा रहता है भारत- सिडनी में बोले पीएम मोदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सिडनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक विशाल कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की उपलब्धियां गिनाईं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘हम राष्ट्र को भी एक परिवार के रूप में देखते हैं और विश्व को भी एक परिवार मानते हैं. भारतीय कही भी रहे मानवीय भाव उनमें हमेशा रहता है. जहां कहीं भी कोई आपदा होती है भारत हमेशा खड़ा रहता है.’

सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में खचाखच भरे स्टेडियम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी मोदी ने कहा, ‘आज भारत को फोर्स ऑफ ग्लोबल गुड (वैश्विक भलाई की शक्ति) कहा जा रहा है. जहां कहीं भी कोई आपदा होती है, भारत मदद के लिए तैयार मिलता है. अभी हाल ही में जब तुर्किए में भूकंप ने तबाही मचाई, तब भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के द्वारा मदद का हाथ बढ़ाया.’

‘दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री है भारत’
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतवंशियों को संबोधित करते हुए कहा,  ‘भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है, भारत के पास संसाधनों की कमी भी नहीं है. आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री, जिस देश में है, वो है…इंडिया.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘कोरोना महामारी में जिस देश ने दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया… वो देश है- इंडिया. आज जो देश दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, वो देश है…इंडिया. आज जो देश दुनिया में नंबर-1 स्मार्टफोन डेटा कंज्यूमर है, वो देश है-  इंडिया.’

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां कहा कि भारत हज़ारों वर्षों की जीवंत सभ्यता है. भारत, मदर ऑफ डेमोक्रेसी (लोकतंत्र की जननी) है. हमने समय के अनुसार खुद को ढाला है, लेकिन अपने मूल सिद्धांतों पर, बुनियादी बातों पर हमेशा टिके रहे हैं.’

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘हम राष्ट्र को भी एक परिवार के रूप में देखते हैं और विश्व को भी एक परिवार मानते हैं. जब भारत अपनी जी-20 की अध्यक्षता की थीम तय करता है, तो कहता है- वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर (एक धरा, एक परिवार, एक भविष्य). जब भारत, पर्यावरण की रक्षा के लिए, सौर ऊर्जा के बड़े लक्ष्य तय करता है, तो कहता है- एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड. जब भारत वैश्विक समुदाय के स्वस्थ रहने की कामना करता है तो कहता है- वन अर्थ, वन हेल्थ…’

Tags: Australia, PM Modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें