PM Modi: भौगोल‍िक तौर पर दूर होंगे लेकिन इन सब चीजों से बेहद करीब हैं हम सब, स‍िडनी में PM मोदी ने जीता प्रवासी भारतीयों का द‍िल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ऑस्‍ट्रे‍ल‍िया में भी बड़े धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
ऑस्‍ट्रे‍ल‍िया में रह रहे लोग दिवाली की रोशनी, वैशाखी और बहुत सारी चीजों से जुड़े हुए हैं
हिंद महासागर, योग, क्रिकेट के बाद अब टेनिस भी हमें आपस में जोड़ रहा है

सि‍डनी. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज ऑस्‍ट्रेल‍िया (Australia) के स‍िडनी (Sydney) में बड़ी संख्‍या में मौजूद प्रवासी भारतीयों को संबोध‍ित क‍िया. प्रधानमंत्री ने अपने ह‍िंदी में द‍िये भाषण से न केवल ऑस्‍ट्र‍ेलिया बल्‍क‍ि दुन‍िया में अपनी लोकप्र‍ियता को जन-जन तक पहुंचाने का काम क‍िया है. उन्होंने भारत और ऑस्‍ट्रेल‍िया (India-Australia relations) के आपसी और दोस्‍ताना संबंधों का गर्मजोशी के साथ ज‍िक्र क‍िया और कहा क‍ि मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सबने आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया है. हमारे क्रिकेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं. क्रिकेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है.

पीएम मोदी ने अपार जनसमूह को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि हम भौगोलिक रूप से जरूर दूर है, लेकिन हिंद महासागर हमें जोड़ता है. योग हमें जोड़ता है और क्रिकेट से तो ना जाने हम कब से जुड़े हुए हैं. अब टेनिस भी हमें जोड़ रहा है. उन्‍होंने द‍िल्‍ली और लखनऊ के खानपान का ज‍िक्र करते हुए भी कहा क‍ि खाना हमारे यहां भले ही अलग तरीके से बनाया जाता है, लेकिन हम जुड़े हुए हैं मास्टर शेफ से.

ये भी पढ़ें- ‘सिडनी के लोग चाहते हैं नरेंद्र मोदी प्राइम मिनिस्टर बने रहें…’ अनूप जलोटा ने कहा- ‘पाकिस्तान भी करता है प्यार’

उन्‍होंने अपने भाषण में द‍िवाली पर्व का भी ज‍िक्र क‍िया और कहा क‍ि हम लोग दिवाली की रोशनी, वैशाखी और बहुत सारी चीजों से जुड़े हुए हैं. हम भाषा, तेलुगु, हिंदी और बहुत सारे स्कूलों से जुड़े हुए हैं. उन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया के लोगों को विशाल हृदय वाला बताया जो सभी व‍िव‍िध‍ताओं को समाए हुए हैं.

उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेल‍िया की सड़कों और उनके चौक के बारे में ज‍िक्र करते हुए कहा क‍ि यहां परमाटा स्‍क्‍वायर परमाटा चौक है, हैर‍िस पार्क हरीश पार्क हो जाता है. उन्‍होंने हरीश पार्क चौक का ज‍िक्र करते हुए वहां की चाट, जयपुर की जलेबी को भी याद क‍िया. हंसी के अंदाज में लोगों से कहा क‍ि कभी मेरे म‍ित्र ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज को भी वहां ले जाना. उन्होंने स‍िडनी में लखनऊ नाम की जगह का भी ज‍िक्र क‍िया और कहा क‍ि भारत के लखनऊ से भी यहां लोग आए होंगे.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने कहा क‍ि यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. प्रधानमंत्री के रूप में मेरा पहला साल है जिसे आज मैं मना रहा हूं. मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री से 6 बार मिल चुका हूं, लेकिन इस तरह मंच पर उनके साथ खड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है, खुशी की बात है कि यहां प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. लेकिन मुझे कहना होगा कि आज रात यहां जो गर्मजोशी और ऊर्जा है, वह किसी से कम नहीं है.

सिडनी में सामुदायिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा क‍ि एक समय था जब कहा जाता था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध को 3C (कॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी) पर आधारित है. उसके बाद कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3D (डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती) पर आधारित है. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3E (एनर्जी, इकोनॉमी, एजुकेशन) पर आधारित है. अलग-अलग काल में ये बात संभवत: सही भी रही है.

मगर भारत-ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक संबंधों का विस्तार इससे कहीं ज्यादा बड़ा है. इन संबंधों का आधार आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है. उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है. भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है. आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है.

Tags: Australia news, Narendra modi, PM Modi, Sydney, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें