ससुराल वालों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर किया निर्वस्‍त्र, फिर गर्म लोहे की रॉड से प्राइवेट पार्ट को दागा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भोपाल. मध्‍य प्रदेश की राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ पति, सास और देवर ने हैवानियत की हदें पार कर दीं. आरोप है कि तीनों ने महिला को एक कमरे में बंद कर पहले उन्‍हें निर्वस्त्र कर दिया और फिर शरीर पर जगह-जगह लोहे की गर्म रॉड और कुल्हाड़ी से दाग दिया. यही नहीं हैवान बने परिजनों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को भी गर्म सलाखों से दाग दिया. हैरानी की बात है कि सास जो खुद एक महिला है, उस पर भी इस वारदात में शामिल होने का आरोप है.

विदिशा निवासी एक युवती का विवाह भोपाल के सूखी सेवनिया गांव में रहने वाले एक युवक के साथ 5 साल पहले हुआ था. महिला का पति प्राइवेट काम करता है. महिला के परिजनों का आरोप है कि विवाह के कुछ महीनों बाद से ही पति उन्‍हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था. आए दिन दोनों में बहस होती थी. कई बार मायके वालों ने ससुराल पक्ष के साथ बैठकर विवाद को सुलझाने की कोशश की थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हो रहा था.

महिलाओं के खिलाफ अपराध के केस निपटाने में एमपी नंबर 1, गृहमंत्री अमित शाह ने की तारीफ

15 दिन पहले चली गई थीं मायके
पति से विवाद और रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर महिला बिना बताए करीब 15 दिन पहले अपने मायके विदिशा चली गई थीं. मामले में महिला के पति ने सूखी सेवनिया थाने जाकर इस बाबत शिकायत भी दी थी. महिला के मायके जाने पर उनकी सास और देवर ने विदिशा जाकर पीड़िता को समझाया और परिजनों को भरोसा दिलाया था कि उन्होंने अपने बेटे-भाई को समझा दिया है. अब विवाद नहीं होगा. इस समझाइश पर महिला फिर से ससुराल आ गई थी.

कमरे में बंद किया और फिर आने लगीं चीखें
आरोप है कि महिला को पति, सास और देवर ने एक दिन पहले कमरे में बंद कर दिया. उसे प्रताड़ित करने के लिए उन्होंने लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी गर्म कर रखी थी. कमरे में महिला को निर्वस्त्र कर उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट पर आरोपी रॉड और कुल्हाड़ी से दागने लगे. महिला दर्द से चीखने लगी और जोर-जोर से कहने लगी बचाओ-बचाओ. आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए तो आरोपियों को कमरा खोलना पड़ा.

मोहल्‍ले वासियों ने पीड़िता को पहुंचाया अस्‍पताल
मोहल्ले के लोगों ने ही महिला को पास के अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने महिला को इलाज के लिए विदिशा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रताड़ना, दहेज कानून और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है. इस बीच परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति महिला के चरित्र को लेकर भी शंका करता था. इसको लेकर भी विवाद होता रहता था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें