सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में सीओ ने धार्मिक स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में सीओ ने धार्मिक स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर,इंटर कालेजों के प्रतिनिधियों को सौंपे गए,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्गत आदेश और शासन की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने सराय अकिल थाना पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थलों पर मानकों के विपरीत लगे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया और उन लाउड स्पीकरो को थाना क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में सदुपयोग हेतु संबंधित स्कूलों के प्रतिनिधियों को सुपुर्द किया ।

सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने सराय अकिल थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर मानक के विपरीत लगाए गए लाउड स्पीकरो को उतरवा दिया और उन्हे तिलक इंटर कॉलेज कनैली,उदय राज सिंह इंटर कॉलेज कनैली,शिवाजी इंटर कॉलेज नवादा,पीआरएस इंटर कॉलेज पावर हाउस कस्बा सराय अकिल और सीएचआर कॉलेज पुरखास के प्रतिनिधियों को कालेज में सदुपयोग के लिए सुपुर्द किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें